Saturday, August 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

बहराइच जिले में एक हिंदू महिला को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने, दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने अदालत के आदेश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने छह अगस्त को जिले के दरगाह शरीफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की।

रामगांव थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा है कि वह और उसके बच्चे लंबे समय से बीमार थे। इलाज के लिए ‘‘झाड़-फूंक’’ कराने के सिलसिले में वह आरोपी पुत्तन बाबा उर्फ नूर मोहम्मद (50) के संपर्क में आई थी।

महिला का आरोप है कि नौ जनवरी 2026 को आरोपी ने उसे फोन कर दरगाह आने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर आरोपी ने झाड़-फूंक के बहाने मोटरसाइकिल से उसे बहराइच स्थित दरगाह शरीफ के एक बड़े मौलाना के पास ले जाने की बात कही। इसके बाद वह उसे तुरैनी रज्जब गांव के पास ले गया।

शिकायत में कहा गया है कि वहां आरोपी ने महिला को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए दो लाख रुपये देने का लालच भी दिया। महिला के इनकार करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी।

महिला ने बताया कि इस संबंध में उसने जनवरी में ही पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने फरवरी में आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत की लेकिन वहां से भी कार्रवाई नहीं होने पर उसने मार्च में अदालत का रुख किया।

बहराइच के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत ने सुनवाई के बाद हाल में पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया।

पुलिस ने अदालत के आदेश पर दरगाह शरीफ थाने में उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Tags: बहराइच में धर्म परिवर्तन के
Previous Post

हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण प्रावधानों को सही ठहराया, अयोध्या की आवासीय योजनाएं रद्द करने से इनकार

Next Post

बलिया में किशोर पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Related Posts

नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलिया में किशोर पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

August 8, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
अयोध्या

हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण प्रावधानों को सही ठहराया, अयोध्या की आवासीय योजनाएं रद्द करने से इनकार

August 8, 2026
मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंधों के विवाद में की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंधों के विवाद में की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

August 8, 2026
बहराइच में बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़; पांच बदमाश गिरफ्तार

Recent Posts

नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

बलिया में किशोर पर ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोर पर ढाई साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर...

शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

बहराइच में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

बहराइच जिले में एक हिंदू महिला को कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने, दबाव बनाने और धमकी...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण प्रावधानों को सही ठहराया, अयोध्या की आवासीय योजनाएं रद्द करने से इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद अधिनियम, 1965 के भूमि अधिग्रहण प्रावधानों...

मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंधों के विवाद में की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

मऊ में दो दोस्तों ने अवैध संबंधों के विवाद में की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

मऊ में दो व्यक्ति ने अपनी पत्नी और प्रेमिका से कथित तौर पर संबंध होने के कारण 30 वर्षीय दोस्त...

बहराइच में बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़; पांच बदमाश गिरफ्तार

बहराइच में बिजली तार चोरी करने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़; पांच बदमाश गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 8, 2026
0

बहराइच जिले के नानपारा क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group