Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

गोंडा, महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बृहस्पतिवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विशेष विमान से अयोध्या के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया।

हवाई अड्डे से लेकर शहर के विभिन्न रास्तों पर स्वागत द्वार बनाये गये और समर्थकों ने जेसीबी मशीनों की मदद से उन पर फूल बरसाए। इस दौरान ‘शेर आया’ के नारे लगाए गए और जमकर आतिशबाजी भी की गई। उनके काफिले में सैकड़ों गाड़ियां शामिल थीं।

अयोध्या में बृजभूषण सिंह एक खुली जीप में सवार होकर अयोध्या के सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी पहुंचे और मंदिर में भोग और आरती का समय होने के कारण उन्होंने बाहर से ही दर्शन-पूजन करके संतों का आशीर्वाद लिया।

उमड़ता जनसैलाब, जनता का विश्वास!
ऐतिहासिक रैली की शानदार सफलता पर आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद। pic.twitter.com/ZdEtF8nCpb

— BrijBhushan Sharan Singh (@b_bhushansharan) August 6, 2026

इस दौरान उनके बड़े बेटे और गोंडा सदर सीट से विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने गाड़ी के ऊपर से गदा लहराकर जीत का जश्न मनाया और कहा कि सत्य की जीत हुई है।

हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद बृजभूषण सिंह का काफिला नंदिनी नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के लिए रवाना हो गया, जहां ‘सत्यमेव जयते’ नाम से एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले उन्होंने नंदिनी गौमाता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की।

आयोजकों के अनुसार इस महारैली में लगभग दो लाख समर्थकों के जुटने की उम्मीद है। इस भारी भीड़ के लिए महाभोज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि करीब 40 क्विंटल लड्डू बनवाए गए हैं, जिन्हें कार्यक्रम में आए लोगों के बीच बांटने की व्यवस्था है।

आयोजकों ने बताया कि उनके स्वागत के लिए संस्कृत की शिक्षा ग्रहण कर रहे 500 से अधिक बटुकों को भी अयोध्या से बुलाया गया है।

Tags: यौन उत्पीड़न मामले में बरी
Previous Post

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

Related Posts

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद
उत्तर प्रदेश

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

August 6, 2026
लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

August 6, 2026
झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल
उत्तर प्रदेश

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

August 6, 2026
लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

August 6, 2026

Recent Posts

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

गोंडा, महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती...

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

कानपुर/हापुड़, रोज़ के खाने का सबसे ज़रूरी मसाला हल्दी, अगर असली होने के बजाय मिलावट का जरिया बन जाए तो...

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

लखनऊ के सरोजिनीनगर इलाके में दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। हादसा बुधवार रात करीब...

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

गांधीनगर, गांधीनगर रेंज पुलिस ने फूड एंड ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों के साथ...

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तरी बेंगलुरु के जक्कूर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खुले स्थान पर नेपाल की दो युवतियां एक ही पेड़ से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group