Thursday, August 6, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

कानपुर/हापुड़, रोज़ के खाने का सबसे ज़रूरी मसाला हल्दी, अगर असली होने के बजाय मिलावट का जरिया बन जाए तो थाली की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो जाते हैं।

कानपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की छापेमारी ने ऐसा ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जहाँ एक मसाला फैक्ट्री में हल्दी पाउडर बनाने का ऐसा तरीका सामने आया जिसने अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए।

कानपुर के पनकी स्थित ‘पीतांबरा इंटरप्राइजेज’ नामक मसाला फैक्ट्री पर FSDA की टीम ने जब छापा मारा, तो पता चला कि वहाँ बिना साबुत हल्दी के ही ‘हल्दी पाउडर’ तैयार किया जा रहा था। जांच के दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि फैक्ट्री परिसर में साबुत हल्दी की एक गांठ तक नहीं मिली।

इसके बजाय बड़ी मात्रा में टूटे हुए चावल और लिक्विड कलर बरामद हुए। घटिया चावलों को पीसकर उसमें हल्दी जैसा रंग मिलाकर नकली हल्दी पाउडर तैयार किया जा रहा था और उसे बाज़ारों में सप्लाई किया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान टीम ने बड़े पैमाने पर स्टॉक जब्त किया है। इसमें 1.54 लाख रुपये मूल्य के 77 बैग चावल के टुकड़े और 4.20 लाख रुपये मूल्य के 42 बैगों में भरा नकली हल्दी पाउडर शामिल है। इसके अलावा कार्रवाई में 30 किलोग्राम पिसा धनिया, 30 किलोग्राम मिर्च पाउडर और 20 किलोग्राम हल्दी अपमिश्रक को कब्जे में लिया गया है।

जब्त किए गए पूरे स्टॉक का कुल मूल्य 5,86,200 रुपये बताया गया है। खाद्य विभाग ने परिसर से हल्दी, मिर्च, धनिया और लिक्विड कलर समेत कुल 6 नमूने जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। कानपुर खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित फर्म का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब सभी की नजरें लैब रिपोर्ट पर टिकी हैं।

उधर, हापुड़ में भी खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली रोड पर सप्लाई के लिए ले जाई जा रही लगभग 2 कुंतल संदिग्ध पनीर से भरी एक पिकअप गाड़ी को टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग की टीम ने तुरंत पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे और बाकी पूरे संदिग्ध पनीर को जेसीबी से गहरा गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करवा दिया।

Tags: कानपुर में मिलावटी हल्दी
Previous Post

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

Next Post

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

Related Posts

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल
उत्तर प्रदेश

झांसी: सड़क हादसे में माफिया-राजनेता अतीक अहमद के बेटे की मौत, तीन अन्य घायल

August 6, 2026
लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: प्रेम प्रसंग विवाद में छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी सहपाठी घटनास्थल पर घायल मिला

August 6, 2026
Next Post
यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

यौन उत्पीड़न मामले में बरी होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह का अयोध्या में ऐतिहासिक रैली, शक्ति प्रदर्शन

Recent Posts

by Atul Narain Srivastava
August 6, 2026
0

गोंडा, महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की अदालत से बरी होने के बाद भारतीय कुश्ती...

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

कानपुर में मिलावटी हल्दी और हापुड़ में 2 कुंतल संदिग्ध पनीर बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

कानपुर/हापुड़, रोज़ के खाने का सबसे ज़रूरी मसाला हल्दी, अगर असली होने के बजाय मिलावट का जरिया बन जाए तो...

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

लखनऊ के किसान पथ पर डीसीएम ने ट्रक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

लखनऊ के सरोजिनीनगर इलाके में दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी। हादसा बुधवार रात करीब...

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

गुजरात: गांधीनगर में नकली देसी घी की बड़ी फैक्ट्री सील, 30 हजार लीटर केमिकल से बना घी जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

गांधीनगर, गांधीनगर रेंज पुलिस ने फूड एंड ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की टीमों के साथ...

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

बेंगलुरु: येलाहंका में दिल दहला देने वाली घटना, दो युवतियां एक ही पेड़ से लटकी हुई मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 6, 2026
0

उत्तरी बेंगलुरु के जक्कूर के पास बृहस्पतिवार सुबह एक खुले स्थान पर नेपाल की दो युवतियां एक ही पेड़ से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group