मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। महिंद्रा फाइनेंस कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में तैनात विनोद तिवारी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि आशीष यादव नाम के एक युवक पर फाइनेंस कंपनी का ऋण बकाया था। आरोप है कि आशीष यादव ने रिकवरी एजेंट विनोद तिवारी को बकाया राशि चुकता करने और पैसे देने के बहाने एक तय स्थान पर बुलाया और वहां विनोद के पहुंचने पर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस जानलेवा हमले में विनोद तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्रकरण के सम्बन्ध मे थाना कोतवाली नगर मेे सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है व विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
— mau police (@maupolice) July 30, 2026










