Thursday, September 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला घोंटकर मार डाला क्योंकि वह उस समय रो रहा था जब वह अपने कथित प्रेमी से बात कर रही थी।

अधिकारियों के अनुसार, इस घटना का खुलासा सोमवार को तब हुआ जब वह फोन पर प्रेमी को उस दिन के घटनाक्रम की पूरी जानकारी दे रही थी। उसी समय कमरे में प्रवेश करते समय उसके पति ने पूरी बात सुन ली। तब, उसकी पत्नी ने उसके सामने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी के जेठ गोविंद गुप्ता ने पुलिस में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात 28 जून को बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली निवासी मेडिकल स्टोर संचालक कृष्ण मुरारी गुप्ता के घर हुई। उस दिन गांव में बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई थी। दोपहर के समय जब वह दुकान पर थे, तभी पत्नी का फोन आया कि बेटे की तबीयत खराब है।

अधिकारियों ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि इसके बाद कृष्ण मुरारी दौड़कर घर पहुंचे और बच्चे को कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद मथुरा के एक बड़े निजी अस्पताल भी ले गए, लेकिन सभी ने उसकी मृत्यु हो जाने की पुष्टि की।

परिवार के सदस्यों ने पोलियो रोधी दवा को मौत की वजह मानते हुए इसे ईश्वर की मर्जी समझकर शव को दफना दिया।

पुलिस के अनुसार, सोमवार को रुचि जिंदल (32) जब किसी से फोन पर पुत्र की मृत्यु के बारे में बात कर रही थी, तो उसके पति कृष्ण मुरारी ने पूरी बात सुन ली। उनके बड़े भाई गोविंद गुप्ता ने रुचि जिंदल का फोन रिकॉर्ड चेक किया तो पता चला कि वह किसी युवक से घंटों लंबी बात किया करती थी। कथित अवैध संबंधों का खुलासा होने पर उन्होंने तुरंत 112 पर फोन कर पुलिस बुला ली।

इसके बाद, थाना प्रभारी बलदेव अजय शर्मा मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। पुलिस के सामने भी आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। थाना प्रभारी कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

महावन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार राय ने बताया कि बच्चे के शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और संबधित रिपोर्ट के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा
Previous Post

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Next Post

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

September 24, 2026
उत्तर प्रदेश

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

September 24, 2026
Next Post

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

Recent Posts

नेपाल में लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

काठमांडू, नेपाल में 16 लोगों को लेकर जा रहा एक निजी एयरलाइन का विमान बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डे पर...

मेरठ के एक्सिस बैंक करेंसी चेस्ट में मिले 4.63 लाख के जाली नोट, 1,323 नकली नोटों से मचा हड़कंप; 186 शाखाएं जांच के दायरे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मेरठ में एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में जांच के दौरान 4 लाख 63 हजार 650 रुपये मूल्य के 1,323...

पितृपक्ष 2026: 27 सितंबर से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानें पूरी तिथियां और किन बातों का रखें ध्यान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

हिंदू धर्म में पितृपक्ष को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा, तर्पण और श्राद्ध कर्म का विशेष समय माना जाता है। इस...

मऊ में दिनदहाड़े हत्या करने का आरोपी, 25 हज़ार का इनमिया पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सार्सेना में 14 सितंबर के अनीश हत्याकांड में फरार एक और आरोपी को...

कासगंज में लापता 23 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास समरसेबल की छत पर मिला शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

कासगंज जिले में घर से लापता हुई 23 वर्षीय एक युवती का शव बुधवार सुबह रेलवे क्रॉसिंग के पास सबमर्सिबल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group