Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग लापता हैं।

पुलिस के अनुसार, गंगोह थाना क्षेत्र स्थित राणा फायर वर्क्स फैक्टरी में शाम करीब पांच बजे विस्फोट हुआ। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि विस्फोटक सामग्री के रखरखाव या उसके इस्तेमाल में लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मयंक पाठक ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज करीब दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फैक्टरी से उठते काले धुएं के गुबार को देखकर आसपास के गांवों में दहशत फैल गई।

#सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट,हादसे में 2 लोगो की दर्दनाक मौत,कई मजदूर फंसे,मौके पर पहुंचे आलाधिकारी,विस्फोट सें इलाके में मचा हड़कंप,लापरवाह अफसरों की वजह सें एक ओर बड़ा हादसा,गंगोह इलाके के नया कुंडा गांव की घटना @SaharanpurDm @Uppolice @saharanpurpol @fireserviceup pic.twitter.com/KblnCs08ID

— VINIT SHARMA (@VINITSH89048922) July 24, 2026

उन्होंने बताया कि विस्फोट की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा अग्निशमन विभाग की टीमों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

पाठक ने बताया कि मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी दीपक (23) और संदीप (25) के रूप में हुई है। विस्फोट में दोनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए थे, जिससे उनकी पहचान करने में कठिनाई हुई।

https://t.co/k2HsYMagNK

— Saharanpur Police (@saharanpurpol) July 26, 2026

उन्होंने बताया कि फैक्टरी में मौजूद एक ठेकेदार और उसका एक कर्मचारी भी लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विस्फोट से फैक्टरी भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, फैक्टरी मालिक गाजियाबाद का रहने वाला है और घटना की जानकारी मिलने के बाद सहारनपुर के लिए रवाना हो गया। फैक्टरी में काम करने वाले श्रमिकों ने पुलिस को बताया कि वहां दीपावली के लिए पटाखे बनाए जा रहे थे और परिसर में बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। पुलिस ने बताया कि यह फैक्टरी पिछले पांच वर्षों से इसी स्थान पर संचालित हो रही थी।

https://t.co/mgFHMwBWtG

— Saharanpur Police (@saharanpurpol) July 25, 2026

 

Tags: सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका
Previous Post

मेरठ में जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया रथ, एक श्रद्धालु की मौत, नौ झुलसे

Next Post

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group