Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इलाहाबाद हाईकोर्ट की पीठ ने बुलडोजर न्याय पर दिया खंडित फैसला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों की पीठ ने ‘बुलडोजर न्याय’ पर रोक लगाने के अतिरिक्त कदमों की आवश्यकता के संबंध में खंडित फैसला दिया है। ‘बुलडोजर न्याय’ शब्द का उपयोग आरोपी व्यक्तियों से जुड़ी संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए किया जाता है।

पीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन ने निर्देश दिया कि प्राथमिकी दर्ज किए जाने की तिथि से दो वर्ष तक आरोपी का मकान ध्वस्त करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन पीठ के दूसरे न्यायाधीश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन ने कहा कि ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया जा सकता।

इस मतभेद पर विचार करते हुए पीठ ने इस मामले को एक तीसरे न्यायाधीश द्वारा निर्णय के लिए मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दिया।

न्यायमूर्ति श्रीधरन ने सोमवार को अपने फैसले में कहा, ‘‘नगर पालिका कानूनों के उल्लंघन के बहाने किसी अपराध के आरोपी व्यक्ति के मकान को ध्वस्त करने की जल्दबाजी अस्वीकार्य है क्योंकि कार्यकारी विवेक का प्रतिशोधात्मक प्रयोग है, इसलिए प्राथमिकी दर्ज किए जाने की तिथि से दो साल में उसका मकान ध्वस्त करने की कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती।

वहीं दूसरी ओर, न्यायमूर्ति नंदन ने अपने फैसले में कहा कि हमेशा यह माना जाता है कि सरकार केवल कानून के अनुसार और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन करते हुए ही आगे बढ़ेगी। पीड़ित व्यक्ति के पास उच्च न्यायालय जाने का रास्ता हमेशा खुला रहता है।

न्यायमूर्ति नंदन ने कहा, “मेरे विचार से इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की जा सकती क्योंकि असल में ऐसा करने से उस समय सीमा के दौरान कानून के अमल पर रोक लग जाएगी। विचार में मतभेद के बाद इस मुद्दे को मुख्य न्यायाधीश के पास भेज दिया गया।

मुख्य न्यायाधीश को भेजे गए मामलों में से एक यह मुद्दा भी है कि क्या संविधान के अनुच्छेद 226 (रिट अधिकार-क्षेत्र) के तहत शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, सभी पर लागू होने वाला निर्देश जारी किया जा सकता है – जैसे कि दो साल या इसी तरह की अवधि के लिए सरकार को ‘उत्तर प्रदेश शहरी योजना और विकास अधिनियम, 1973’ के तहत कुछ अपवाद को छोड़कर कोई भी कार्रवाई करने से रोका जा सके।

दूसरा मुद्दा यह भेजा गया है कि क्या कानूनी नियम के कथित उल्लंघन के लिए नगर पालिका कानूनों के तहत प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व अधिकारियों को इस प्रक्रिया के शुरू करने से एक साल पहले इरादे की सूचना देने का निर्देश दिया जा सकता है।

इससे पूर्व, इस वर्ष फरवरी में उच्च न्यायालय ने बुलडोजर कार्रवाई से दूर रहने के उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बावजूद आरोपी व्यक्तियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी रखने पर उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई थी।

मौजूदा मामले में उच्च न्यायालय फैमुद्दीन और उसके परिवार के दो अन्य सदस्यों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था, जिसमें आरोप लगाया गया है कि हमीरपुर जिले के थाना सुमेरपुर में उनके एक रिश्तेदार के खिलाफ पॉक्सो और धर्मांतरण मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस की मिलीभगत में भीड़ ने उनके मकान को निशाना बनाया।

बाद में फैमुद्दीन को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया। अब उन्हें उनके मकान को ध्वस्त किए जाने की आशंका है और उनके मुताबिक उनकी संपत्तियों को ध्वस्त करने के लिए चिन्हित किया गया है।

हालांकि, राज्य सरकार के वकील ने दलील दी कि यह याचिका समय से पूर्व दाखिल की गई है क्योंकि कोई वाद कारण उत्पन्न नहीं हुआ है और याचिकाकर्ताओं को जारी नोटिस पर उन्हें जवाब देना है।

न्यायमूर्ति श्रीधरन ने कहा कि इस अदालत में कई ऐसे मामले आए हैं जहां प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों को ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया गया है और इसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

हालांकि, न्यायमूर्ति नंदन ने कहा कि यह अदालत इस तथ्य से भलीभांति परिचित है कि आबादी बढ़ने से तेजी से अनाधिकृत निर्माण बढ़ा है, लेकिन इससे अवैध निर्माण को न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में जवाबदेही तय किए जाने की आवश्यकता है।

Tags: इलाहाबाद हाईकोर्ट की
Previous Post

राहुल-अखिलेश को हिरासत में लेने के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में सपा व कांग्रेस का प्रदर्शन जारी

Next Post

अमरावती में आनंद मठ के महाराज पॉक्सो के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
Next Post
अमरावती में आनंद मठ के महाराज पॉक्सो के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार

अमरावती में आनंद मठ के महाराज पॉक्सो के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार

Recent Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group