Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

योगी की चेतावनी गाजी मियां के नाम पर आयोजन, होगी कार्रवाई, महाराजा सुहेलदेव ने युद्ध में गजनवी सेनापति गाजी सैयद सालार मसूद की थी हत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 21, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

बहराइच/ श्रावस्ती,उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को कहा कि आने वाले समय में विदेशी आक्रांता गाजी (गाजी सैयद सालार मसूद) के नाम पर कोई आयोजन न हो, इसकी उनकी सरकार पुख्ता व्यवस्था करेगी।

योगी ने यह चेतावनी भी दी कि गाजी मियां के नाम पर जो आयोजन करेगा, सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

योगी आदित्यनाथ बहराइच जिले की महसी और नानपारा विधानसभा क्षेत्रों की 352 करोड़ रुपये लागत की 70 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

बहराइच की सभा के बाद योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती जिले में 396 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया और एक जनसभा को संबोधित किया।

जनसभाओं में अपने संबोधन में योगी आदित्‍यनाथ ने महाराजा सुहेलदेव का स्मरण करते हुए कहा,‘‘हमारी सरकार जब आई तो हमने बड़ी स्‍पष्‍टता के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी विदेशी आक्रांता के स्मारक को हम स्वीकार नहीं करेंगे और उसके नाम पर मेला का आयोजन भी स्वीकार नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा,‘‘मैं यहां के लोगों का अभिनंदन करूंगा जिन्होंने गाजी के नाम पर होने वाले आयोजनों को रोक दिया और आने वाले समय में गाजी के नाम पर कोई आयोजन न हो, इसकी हम पुख्ता व्यवस्था करेंगे।

श्रावस्ती में योगी ने चेतावनी दी कि गाजी मियां के नाम पर जो आयोजन करेगा, उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई करेगी।

महाराजा सुहेलदेव ने 1033 ईस्वी में बहराइच में चित्तौरा झील के किनारे एक युद्ध में गजनवी सेनापति गाजी सैयद सालार मसूद को पराजित कर उनकी हत्या कर दी थी।

योगी आदित्‍यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के एजेंडे में कभी विकास नहीं रहने का दावा करते हुए कहा कि इनकी सरकार में एक वंश, एक परिवार का विकास हो, अपना स्वयं का विकास हो, यही इनके एजेंडे का हिस्‍सा था।

उन्‍होंने कहा कि बहराइच समेत विभिन्न जिलों की ओर इन लोगों ने ध्यान नहीं दिया, इसलिए उत्तर प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव को सबसे पहले सम्मान मिलना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने वह नहीं दिया, समाजवादी पार्टी ने नहीं दिया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा,‘‘जिस महाराजा सुहेलदेव की स्‍मृति में मेले लगने चाहिए, वह मेले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने आयोजित नहीं किये, बल्कि भारत को रौंदने के लिए, भारत को अपमानित करने के लिए बहराइच को और मां पाटेश्‍वरी धाम को लूटने के लिए जो विदेशी आक्रांता सालार मसूद गाजी आया था, इन लोगों ने उस गाजी के नाम पर गाजी मियां का मेला लगाना प्रारंभ कर दिया था।

उन्होंने कहा,‘‘ भारत माता के अमर नायक महाराजा सुहेलदेव के नाम पर भव्‍य स्‍मारक उसी स्‍थान पर बनाया गया जहां उन्‍होंने गाजी मसूद को मारा था। उन्होंने गाजी मसूद को मारा ही नहीं, बल्कि ऐसी मौत दी जो इस्लाम में सबसे खराब मानी जाती है। उन्‍होंने भारत के शौर्य का परचम लहराने का काम किया था।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की स्मृतियों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ‘डबल इंजन’ की सरकार ने उनका चित्तौरा में भव्‍य स्‍मारक बनाया है। उन्होंने कहा कि जो कार्य 1947-48 में होना चाहिए था वह नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने और उत्तर प्रदेश में ‘डबल इंजन’ की सरकार बनने के बाद हुआ।

सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध ‘जेठ मेले’ को बहराइच के जिला प्रशासन ने पिछले वर्ष अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इसके पहले सैयद सालार मसूद गाजी के नाम पर संभल जिले में लगने वाले ‘नेजा मेला’ को वहां के प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार किया था।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने पिछले वर्ष बहराइच में दरगाह शरीफ में वार्षिक जेठ मेले के आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। हालांकि, पीठ ने स्पष्ट किया कि दरगाह शरीफ में नियमित गतिविधियां और अनुष्ठान जारी रहेंगे।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले राज्य में सपा की सरकार थी तो बबुआ (अखिलेश यादव) 12 बजे सोकर उठते थे, दो बजे तक तैयार होते थे, चच्‍चू (शिवपाल सिंह यादव) जब उन्‍हें बताते कि क्या होना चाहिए, तब उन्‍हें समझ में नहीं आता था कि चाचा बोल क्या रहे हैं।

उन्‍होंने कहा कि फिर पांच बजे जिम चले गये और साढ़े छह सात बजे तक आए तो उनके बाद उनकी ”महफिल” जम जाती थी। उन्‍होंने सवाल किया कि इस हाल में राज्य का विकास कैसे होता।

उन्‍होंने फिर कहा कि उस समय पर्व और त्यौहार के पहले उपद्रव हो जाता था और गरीब के लिए कोई योजना नहीं थी। उन्होंने कहा कि पैसा तब भी था, लेकिन नीयत साफ नहीं थी।

योगी ने आरोप लगाया कि तब सैफई खानदान सार पैसे हड़प जाता था, कहीं चाचा, कहीं भतीजा और कहीं अन्‍य रिश्तेदार हड़प लेते थे क्योंकि वहां महाभारत के सारे रिश्ते थे।

योगी ने दावा कि आज हर योजना का लाभ मिलता है और 16 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन, 11 करोड़ लोगों को आयुष्‍मान भारत के तहत पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा का कवर मिलता है।

Tags: योगी की चेतावनी गाजी मियां
Previous Post

अलीगढ़ के होटल क्राउन प्लाजा में एक नाबालिग से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार, होटल सील

Next Post

परिवहन निगम के बेड़े में 100 इलेक्ट्रिक बसें टाइप-टू और 150 बसें इलेक्ट्रिक टाइप-थ्री होगी शामिल, मंत्रिमंडल दी मंजूरी

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

परिवहन निगम के बेड़े में 100 इलेक्ट्रिक बसें टाइप-टू और 150 बसें इलेक्ट्रिक टाइप-थ्री होगी शामिल, मंत्रिमंडल दी मंजूरी

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group