Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

यूक्रेन में मालवाहक जहाज MV GOLDEN LEO पर हमले में 4 भारतीयों की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल, रूसी दूतावास के प्रभारी अधिकारी तलब

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 21, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

यूक्रेन के तट से रवाना हो रहे गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में चार भारतीय नागरिकों सहित 10 लोग मारे गए।

इस घटना की भारत ने कड़ी निंदा की है और एक बार फिर संघर्ष के दौरान वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा की मांग उठाई है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने कहा कि रूस ने रविवार को यूक्रेन के समुद्री गलियारे से गुजर रहे एक असैन्य जहाज पर हमला किया और इसके चालक दल में सीरिया और भारत के नागरिक शामिल थे। रूस-यूक्रेन युद्ध में भारतीय नाविकों की मौत का यह पहला मामला है।

यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया कि गिनी-बिसाऊ के ध्वज वाले जहाज़ पर रूस ने क्रूज़ मिसाइलों से हमला किया।

भारत के विदेश मंत्रालय ने बताया कि एम.वी. गोल्डन लियो नामक इस व्यापारिक जहाज पर चालक दल के 17 सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे।

भारत ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना और निर्दोष नागरिक चालक दल के सदस्यों की जान खतरे में डालना ‘‘निंदनीय है और इससे बचा जाना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘19 जुलाई की शाम एमवी गोल्डन लियो पर ओडेसा बंदरगाह से रवाना होते समय हमला हुआ। घटना के समय जहाज पर चालक दल के 17 सदस्य सवार थे, जिनमें पांच भारतीय नागरिक शामिल थे। मंत्रालय ने कहा, ‘‘उपलब्ध जानकारी के अनुसार, चार भारतीय नागरिकों की दुखद मृत्यु हो गई है, जबकि एक भारतीय नागरिक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहा है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘हम मृत भारतीय नागरिकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायल भारतीय नागरिक के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

विदेश मंत्रालय ने रूस का प्रत्यक्ष रूप से नाम लिए बिना कहा, ‘‘भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है और दोहराता है कि वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाना, निर्दोष चालक दल के सदस्यों की जान जोखिम में डालना या जहाजरानी और व्यापार की आज़ादी में बाधा डालना निंदनीय है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

पश्चिमी मीडिया की खबरों के अनुसार, हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। यह घटना यूक्रेन और रूस के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई है।

सिबिहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘एक आम असैन्य जहाज। एक अंतरराष्ट्रीय चालक दल। दुनिया की खाद्य सुरक्षा में मदद करने वाला एक मार्ग। (रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर) पुतिन को एक और निशाना दिखा।

उन्होंने कहा, ‘‘इस हमले के बाद किसी भी तरह के भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है। पुतिन के रूस को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किसे मार रहा है-चाहे वे यूक्रेनी हों या किसी और देश के नागरिक।

भारत ने भारतीय नाविकों की मौत के मामले में मंगलवार को यहां रूसी दूतावास के प्रभारी अधिकारी (सीडीए) को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने रूसी राजनयिक से कहा कि वाणिज्यिक जहाज पर यह हमला अस्वीकार्य है जिसमें भारतीय नागरिकों की जान चली गई।

Tags: यूक्रेन में मालवाहक जहाज
Previous Post

नयी दिल्ली-गाजियाबाद मार्ग पर मालगाड़ी पटरी से उतरी, 50 से अधिक यात्री ट्रेनें प्रभावित

Next Post

NTA ने OMR शीट में गड़बड़ी के दावों को किया खारिज, स्कोरकार्ड क्यूआर कोड के जरिए सर्वर रिकॉर्ड से जुड़े

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

NTA ने OMR शीट में गड़बड़ी के दावों को किया खारिज, स्कोरकार्ड क्यूआर कोड के जरिए सर्वर रिकॉर्ड से जुड़े

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group