Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पुरी रथयात्रा में भगदड़ और दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 17, 2026
in देश
0
पुरी रथयात्रा में भगदड़ और दम घुटने से 2 श्रद्धालुओं की मौत, 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती

पुरी, बारिश से प्रभावित ओडिशा के पुरी में बृहस्पतिवार को रथ यात्रा के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य अस्वस्थ हो गए। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उत्सव के दौरान सात लोग अस्वस्थ हो गए थे और उन्हें बिना देरी किए अस्पताल पहुंचाया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘इनमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के एक पुरुष श्रद्धालु की दुर्भाग्यवश मौत हो गई। संबंधित अधिकारी उनकी मौत के सही कारण का पता लगा रहे हैं।

इसमें कहा गया, ‘‘इससे अलावा एक अन्य असंबंधित घटना में 35 वर्ष से अधिक उम्र के एक पुरुष श्रद्धालु को दिल का दौरा पड़ा और तत्काल चिकित्सा सहायता दिए जाने के बावजूद उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि बारिश के कारण अस्वस्थ हुए कई श्रद्धालुओं का अस्पतालों में उपचार किया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई।

उसने कहा कि श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ और लगातार बारिश के कारण दिनभर में थकान, शरीर में पानी की कमी, दम घुटने और स्वास्थ्य संबंधी मामूली परेशानियों के मामले सामने आए।

राज्य सरकार ने दावा किया कि उत्सव कुल मिलाकर ‘‘शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और बेहतर प्रबंधन के साथ’’ संपन्न हुआ तथा भगदड़ या भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था पूरी तरह चरमराने की कोई घटना नहीं हुई। अधिकारियों ने कहा, ‘‘प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों, सेवादारों और स्वयंसेवकों के तालमेल से श्रद्धालुओं का आवागमन निर्बाध रूप से जारी रहा।

उन्होंने कहा कि पूरे उत्सव के दौरान स्थिति सामान्य रही और सभी आवश्यक सेवाएं प्रभावी ढंग से काम करती रहीं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, देश-विदेश से आए ‘‘आठ से नौ लाख श्रद्धालु’’ मंदिर नगरी में आयोजित वार्षिक रथ यात्रा में शामिल हुए।

अग्निशमन सेवा के महानिरीक्षक उमाशंकर दाश ने इससे पहले कहा था कि ‘बड़ा डंडा’ पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी मार्ग से रथों को श्री गुंडिचा मंदिर ले जाया जाता है, जिसे भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का जन्मस्थान माना जाता है।

दाश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने भीड़ में दम घुटने से अस्वस्थ हुए करीब 100 लोगों को बाहर निकाला। उन्हें अस्थायी अस्पतालों और एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया। इससे श्रद्धालुओं को राहत मिली।’’

इस बीच, बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान ‘बड़ा डंडा’ पर लोगों की मौत की खबर से वह दुखी हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं मृत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति और 100 से अधिक घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

विधानसभा में विपक्ष के नेता पटनायक ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से सभी लोगों की सहायता के लिए पूरा सहयोग करने को भी कहा।

बीजद अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार भीड़ का उचित प्रबंधन कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने राज्य सरकार की आलोचना की और प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘दो लोगों की मौत के लिए प्रशासन जिम्मेदार है।

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सेवादारों का आभार जताया और लाखों श्रद्धालुओं को उनके धैर्य, अनुशासन तथा सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग के कारण उत्सव को शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न कराने में मदद मिली।

पिछले साल रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास मची भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

पुरी रथ यात्रा में भगदड़ जैसे हालात, एक श्रद्धालु की मौत

Odisha के Puri में चल रही Rath Yatra के दौरान भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए। दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि कई अन्य श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। pic.twitter.com/TOnw5RTnRB

— sweety dixit (@sweetydixit6) July 16, 2026

Tags: पुरी रथयात्रा में भगदड़
Previous Post

दिल्ली की जेलों में कैदियों को VIP ट्रीटमेंट; संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़, 7 कर्मी समेत 11 गिरफ्तार

Next Post

ईरान पर अमेरिकी हवाई हमले तेज, कई और पुलों को बनाया निशाना, सैन्य अड्डा नष्ट

Related Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
देश

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

July 25, 2026
अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य
अयोध्या

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

July 25, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
Next Post
ईरान पर अमेरिकी हवाई हमले तेज, कई और पुलों को बनाया निशाना, सैन्य अड्डा नष्ट

ईरान पर अमेरिकी हवाई हमले तेज, कई और पुलों को बनाया निशाना, सैन्य अड्डा नष्ट

Recent Posts

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

अयोध्या: राम मंदिर में 10 दिवसीय गुप्त नवरात्रि, प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान पूर्णाहुति समारोह के साथ हुआ संपन्न

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर में 10 दिवसीय प्रायश्चित और शुद्धिकरण अनुष्ठान...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर नयी दिल्ली के जंतर मंतर समेत देशभर...

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने...

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

अयोध्या: राम मंदिर में चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अस्थायी रूप से फिर मान्य

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय के हस्ताक्षर वाले पहचान पत्र और प्रवेश-पत्र अंतरिम व्यवस्था...

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group