Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

FIFA World Cup में फिर दिखा मेस्सी मैजिक, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 16, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
FIFA World Cup में फिर दिखा मेस्सी मैजिक, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

गत चैंपियन अर्जेन्टीना ने बुधवार को यहां इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फुटबॉल विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया जहां उसकी भिड़ंत स्पेन से होगी।

लियोनेल मेस्सी ने सही समय पर अपने कौशल का शानदार नमूना पेश करके अर्जेंटीना को विश्व कप फुटबॉल के सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, जिसके बाद प्रतिद्वंद्वी टीम के स्टार खिलाड़ी हैरी केन ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की।

मेस्सी ने भले ही कोई गोल नहीं किया लेकिन उन्होंने अर्जेंटीना की तरफ से दोनों गोल करने में मदद की। इससे उनकी टीम ने फिर से वापसी करके लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई।

इंग्लैंड के कप्तान केन ने कहा, ‘‘लियो अब भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगा कि मैच के बड़े हिस्से में हमने उनका बखूबी सामना किया। लेकिन दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों की तरह जब गेंद अंतिम छोर पर उनके पास होती है तो वह शानदार खेल दिखाते हैं। आज उन्होंने फिर यही किया। वह सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

राउंड ऑफ 16 में मिस्र के खिलाफ अप्रत्याशित वापसी के आठ दिन बाद मेस्सी अटलांटा लौटे और उन्होंने अपने करियर में एक और शानदार अध्याय जोड़ा।

एंथनी गॉर्डन के 55वें मिनट में किए गए गोल से इंग्लैंड की उम्मीद बंधी थी लेकिन मेस्सी और उनके नीली जर्सी वाले साथियों ने फिर से साबित किया कि वे कभी हार नहीं मानते।

खेल के 85वें मिनट में मेस्सी ने एक शॉर्ट कॉर्नर किक मारी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें वापस पास मिला। उन्होंने देखा कि एंज़ो फर्नांडीज़ गोल से 25 गज की दूरी पर घात लगाए बैठे हैं। उन्होंने गेंद फर्नांडीज़ को दी जिन्होंने गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड को चकमा देकर स्कोर बराबर कर दिया।

उस समय ऐसा लग रहा था कि अर्जेंटीना की जीत निश्चित है। और ठीक वैसा ही हुआ। एक बार फिर मेस्सी ने ही कमाल दिखाया। स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में उन्होंने अचानक अपनी गति बढ़ा दी और गोलपोस्ट की ओर दौड़ते हुए पर्याप्त जगह बना ली, जिससे उन्हें पीछे वाले पोस्ट पर सटीक क्रॉस भेजने का मौका मिल गया। गेंद लोटारो मार्टिनेज के पास पहुंची, जिन्होंने दो डिफेंडरों के बीच से निकलकर बड़ी आसानी से हेडर से विजयी गोल दाग दिया।

यह मार्टिनेज के लिए एक भावुक क्षण था और यह सब उनके कप्तान की बदौलत ही संभव हो पाया।

मार्टिनेज ने कहा, ‘‘यह वास्तव में बहुत प्रभावशाली है। जब मेरे पिताजी ने मुझे पहली बार फुटबॉल के जूते खरीदकर दिए थे, तब से मैं इस तरह का गोल करने का सपना देख रहा था।

जब अंतिम सीटी बजी तो मेस्सी मैदान के बीच में घुटनों के बल बैठ गए और अपनी मुट्ठियां हवा में लहराने लगे। मेस्सी ने मौजूदा टूर्नामेंट में अभी तक आठ गोल किए हैं और वह फ्रांस के किलियन एमबाप्पे की बराबरी पर हैं।

लियोनेल मेसी : जैसे मैदान पर कविताएं लिख रहे हों… अर्जेंटीना फाइनल में… मुकाबला स्पेन से..!! pic.twitter.com/sWs64BQ3PF

— MANOJ SHARMA/ मनोज शर्मा (@manojpehul) July 16, 2026

Tags: FIFA World Cup में
Previous Post

भदोही में तेज रफ्तार डंपर ने दो लोक नाट्य कलाकारों को कुचला, हुई मौत

Next Post

अमेरिका-ईरान टकराव: अमेरिकी सेना ने उत्तरी ईरान पर किया हमला, नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे जहाज को रोका

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
Next Post
अमेरिका-ईरान टकराव: अमेरिकी सेना ने उत्तरी ईरान पर किया हमला, नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे जहाज को रोका

अमेरिका-ईरान टकराव: अमेरिकी सेना ने उत्तरी ईरान पर किया हमला, नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे जहाज को रोका

Recent Posts

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group