Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में BSP नेता की हत्या का इनामी आरोपी मुठभेड़ में ढेर

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोरखपुर जिले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के एक नेता की हत्या का आरोपी और एक लाख रुपये का इनामी बदमाश उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया।

गीडा क्षेत्र की पुलिस क्षेत्राधिकारी कीर्ति निधि आनंद ने मंगलवार को बताया कि सोमवार देर रात गोरखपुर-कुशीनगर रूट पर रामनगर-करजहा के पास एसटीएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से मुस्तफिजुल नामक कुख्यात बदमाश मारा गया।

उन्होंने बताया कि मुस्तफिजुल पर चार साल पहले बसपा नेता कलामुद्दीन उर्फ कमालू की हत्या का आरोप था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

आनंद ने बताया कि मुठभेड़़ में एसटीएफ का प्रधान आरक्षी महेंद्र सिंह गोली लगने से घायल हो गया।उन्होंने बताया कि एसटीएफ और स्थानीय पुलिस को मुस्तफिजुल के कुशीनगर की ओर जाने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सोमवार रात करीब 11 बजे निरीक्षण अभियान शुरू किया गया। इस दौरान जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, तो मुस्तफिजुल ने कथित तौर पर मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश की और पीछा किये जाने पर पुलिस दल पर गोलियां चलायीं।

आनंद ने बताया कि मुस्तफिजुल द्वारा चलायी गयी गोली लगने से एसटीएफ का प्रधान आरक्षी महेंद्र सिंह घायल हो गया जिसके बाद जवाबी गोलीबारी में मुस्तफिजुल आंख और पैर में गोली लगने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

उन्होंने बताया कि मुस्तफिजुल को खोराबार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान 13 और 14 जुलाई की दरमियानी रात करीब एक बजे उसकी मौत हो गयी।

आनंद ने बताया कि पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से एक .32 बोर की पिस्टल, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि आजमगढ़ के मेहनगर इलाके के खुंदनपुर गांव का रहने वाला मुस्तफिजुल उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में दर्ज हत्या और डकैती समेत 10 आपराधिक मामलों में वांछित था और उसे दिसंबर 2024 में गुजरात में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन आजमगढ़ ले जाते समय महाराष्ट्र के अमरावती रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर वह फरार हो गया था।

आनंद ने बताया कि मुस्तफिजुल पर आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से चुनाव लड़ चुके बसपा नेता कलामुद्दीन की फरवरी 2021 में गोली मारकर हत्या करने का आरोप था और उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

Tags: गोरखपुर में BSP नेता
Previous Post

मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल के ICU में मरीज पर हमला, हुई मौत

Next Post

लखीमपुर में किसान के धान की फसल मे मिला 22 फीट का विशाल अजगर, जंगल में वापस छोड़ा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
Next Post

लखीमपुर में किसान के धान की फसल मे मिला 22 फीट का विशाल अजगर, जंगल में वापस छोड़ा

Recent Posts

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय देश में निजी स्कूल के शिक्षकों के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सेवानिवृत्ति के बाद की सुरक्षा...

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group