Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

प्रतापगढ़ : 12.18 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, 17 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 14, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

प्रतापगढ़ जिले में 12.18 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी से जुड़े मामलों में 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) आलोक कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के तहत जिला साइबर अपराध प्रकोष्ठ ने इन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान आरोपियों की पहचान की गई। जांच में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर 19 राज्यों में दर्ज 89 शिकायतों में उनकी संलिप्तता सामने आई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले बैंक खाते और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराते थे या उनका संचालन करते थे। इनका इस्तेमाल निवेश के नाम पर ठगी, ‘डिजिटल अरेस्ट’ धोखाधड़ी, अंशकालिक नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी तथा टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से क्रिप्टोकरेंसी कारोबार से जुड़ी धोखाधड़ी में किया जाता था।

आलोक कुमार ने बताया कि आरोपियों से जुड़े साइबर धोखाधड़ी के मामलों की कुल राशि 12.18 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

https://t.co/saVxCJQssM

— PRATAPGARH POLICE (@pratapgarhpol) July 13, 2026

Tags: प्रतापगढ़ : 12.18 करोड़ रुपये की
Previous Post

अमेरिका और ईरान में बढ़ा टकराव: होर्मुज पर दोनों का दावा, वैश्विक ऊर्जा संकट गहराया!

Next Post

पुलिस ने नहीं सुनी तो वकीलों ने उठाया बड़ा कदम! चंपत राय समेत इन 3 दिग्गजों पर FIR कराने के लिए खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

पुलिस ने नहीं सुनी तो वकीलों ने उठाया बड़ा कदम! चंपत राय समेत इन 3 दिग्गजों पर FIR कराने के लिए खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group