Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

श्रीराम जन्मभूमि में कथित गबन का मामला, जांच के डर से गणनाकर्मियों की संख्या हुई करीब एक दर्जन, 20 कर्मचारियों ने का इस्तीफा, कई बार तलाशी

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 10, 2026
in अयोध्या, देश
0
Ayodhya के राम मंदिर में व्यवस्था में बदलाव, 15 दिन पहले तक बनेगे ऑनलाइन दर्शन पास; सीमित दायरे में VVIP  सुविधाएं

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच के बीच चढ़ावे की गणना करने वाले आधे से अधिक कर्मियों उपस्थिति कम। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इसके बाद गणनाकर्मियों की संख्या घटकर करीब एक दर्जन रह गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सूत्रों के अनुसार, कथित गबन का मामला सामने आने के बाद जांच के डर से पहले ही चढ़ावे की गणना करने वाले केंद्र में कर्मचारियों की उपस्थिति कम हो गई थी। लगभग 40 गणनाकर्मियों में से केवल 15-20 ही नियमित रूप से ड्यूटी पर आ रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि अब गणना कार्य से जुड़े लगभग 20 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों का कहना है कि कथित चोरी का मामला सामने आने के बाद चढ़ावे की गणना की प्रक्रिया अधिक समय लेने वाली हो गई है, जिससे काम का बोझ बढ़ गया है।

कर्मचारियों ने यह भी कहा कि पहले दो पालियों में होने वाला गणना कार्य अब एक ही पाली में कराया जा रहा है, जिसकी अवधि करीब नौ से 10 घंटे है। इसके बावजूद उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि पहले चढ़ावे की गणना मेज-कुर्सियों पर बैठकर की जाती थी, लेकिन अब यह काम फर्श पर बैठकर कराया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, चढ़ावे के गणना केंद्र पर सुरक्षा और निगरानी काफी कड़ी कर दी गई है। अब कर्मचारियों को भीतर प्रवेश से पहले कई बार तलाशी से गुजरना पड़ता है। उन्हें बिना जूते-चप्पल, मोबाइल फोन या किसी भी निजी सामान के ही अंदर जाने की अनुमति दी जाती है।

मंदिर परिसर के भीतर भी विभिन्न सुरक्षा जांच बिंदुओं पर उनकी जांच की जाती है, जबकि पहले ट्रस्ट द्वारा जारी पहचान-पत्र ही प्रवेश के लिए पर्याप्त होता था।

सूत्रों ने बताया कि गणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए चार कर्मियों की विशेष रूप से तैनाती की गई है।

ट्रस्ट क्यूआर कोड युक्त डिजिटल सुरक्षा सुविधाओं वाले पहचान-पत्र, आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए समान वर्दी और प्रत्येक कर्मचारी की आवाजाही का रिकॉर्ड रखने के लिए डिजिटल प्रवेश-निकास प्रणाली लागू करने की भी तैयारी कर रहा है।

अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सभी किसी न किसी रूप में मंदिर के चढ़ावे की गणना या उसके प्रबंधन से जुड़े थे।

पुलिस की जांच और ट्रस्ट की आंतरिक समीक्षा एक साथ जारी है। इस बीच ट्रस्ट ने चढ़ावे के प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और प्रक्रियाओं को और सख्त कर दिया है।

Tags: श्रीराम जन्मभूमि में कथित गबन का मामला
Previous Post

Watch, सुप्रीम कोर्ट में पेपर थ्रो करने वाले प्रबल प्रताप – क्यों, कैसे और क्या? जजों को जुडिशियल सर्वेंट (न्यायिक सेवक) कहकर संबोधित!!!

Next Post

छह माह तक प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे जिला पंचायतों के अध्यक्ष, आदेश जारी

Related Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

July 24, 2026
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं
देश

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

July 24, 2026
अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में सरकार ने पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगाया प्रतिबंध
देश

मोबाइल ऐप पर अश्लील विज्ञापन?; कानूनों का उल्लंघन करने पर 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म बंद

July 24, 2026
Next Post
गोरखपुर: योगी की चेतावनी- अगर महिलाओं के खिलाफ अपराध किया तो होगी यमराज से मुलाकात

छह माह तक प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे जिला पंचायतों के अध्यक्ष, आदेश जारी

Recent Posts

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेठी जिले में सिन्दुरवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार सुबह यूरिया से लदी मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतर...

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

बरेली में पुत्रवधू पर हमले को रोकने का प्रयास कर रहे पिता की बेटे ने चाकू मारकर की हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

बरेली जिले में शुक्रवार दोपहर को घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की कथित तौर पर चाकू मारकर उस समय...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

US Army ने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक पोत पर गोलीबारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहे एक और मालवाहक...

अयोध्या: रेलवे ट्रैक पार कर रहे अधेड़ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

संत कबीरनगर जिले में युवक एवं युवती ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

संत कबीर नगर जिले में एक युवक एवं युवती ने उनके परिवारों द्वारा उनके प्रेम संबंध का कथित तौर पर...

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

सहारनपुर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, दो श्रमिकों की मौत; दो लापता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

सहारनपुर जिले के नया गांव में शुक्रवार शाम पटाखा बनाने वाली एक फैक्टरी में हुए जोरदार विस्फोट में दो श्रमिकों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group