Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में लगी भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 30, 2026
in देश
0
हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन में लगी भीषण आग, 20 से अधिक लोग घायल

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटड की नेफ्था पाइपलाइन में भीषण आग लगने से 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना सोमवार देर रात करीब 2.45 बजे मिली। उन्होंने बताया कि यह तेजी से हल्दिया नगर पालिका के वार्ड-13 स्थित चिरंजीबपुर इलाके तक फैल गई, जिससे कई घर जलकर खाक हो गए।

पुलिस ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर तैनात किया गया है। आग बुझाने का अभियान अब भी जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “आग की इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश स्थानीय निवासी हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। कुछ घायलों का इलाज यहीं किया जा रहा है, जबकि कुछ को कोलकाता के अस्पतालों में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों में कंपनी के दो सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि सभी घायलों को पहले हल्दिया उपमंडलीय अस्पताल ले जाया गया था। बाद में उनमें से पांच को तामलुक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया।

उन्होंने कहा, “करीब 10 घायलों को कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल और एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अलावा शहर के दो निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है।

अधिकारी ने कहा, “दमकलकर्मी आग बुझाने के लिए ‘फोम’ और ‘फ्लाई ऐश’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। संभवत: जल्द ही आग पूरी तरह बुझा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि आग में कुछ मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

उन्होंने कहा, “हमें आशंका है कि नेफ्था पाइपलाइन में रिसाव के कारण आग लगी, लेकिन औपचारिक जांच के बाद ही इसकी वास्तविक वजह का पता चल सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास रेलवे की ओवरहेड विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं।

इस बीच, हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एचपीएल) ने एक बयान में कहा कि शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि यह घटना संभवत: उसके संयंत्र के पास नेफ्था की कथित चोरी वाली जगह पर हुई होगी।

कंपनी ने बताया कि नेफ्था अत्यधिक ज्वलनशील हाइड्रोकार्बन है और एचपीएल स्थानीय लोगों को पेट्रोलियम उत्पादों तक अनधिकृत पहुंच या उनके साथ छेड़छाड़ से जुड़े सुरक्षा जोखिमों के प्रति पहले भी कई बार आगाह कर चुका है।

कंपनी ने कहा, “जांच पूरी होने से पहले इस घटना पर कोई टिप्पणी करना या किसी की जिम्मेदारी तय करना जल्दबाजी होगी।”

एचपीएल ने कहा कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग जारी रखेगी। इसने कहा, “हम इस घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Tags: हल्दिया में नेफ्था पाइपलाइन
Previous Post

शामली में हिंदू से मुस्लिम बने आयुष मलिक ने दोबारा हिंदू धर्म में वापसी, ब्रेनवॉश के इस्लामी तंत्र को बड़ा झटका

Next Post

अजय राय की ‘एक्स’ पर पोस्ट: बिना प्रभु के दर्शन किए हम यहाँ से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे

Related Posts

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
संसद के शीतकालीन सत्र की आज से होगी शुरुआत
देश

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध

July 27, 2026
Next Post
अजय राय की ‘एक्स’ पर पोस्ट: बिना प्रभु के दर्शन किए हम यहाँ से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे

अजय राय की ‘एक्स’ पर पोस्ट: बिना प्रभु के दर्शन किए हम यहाँ से एक इंच पीछे नहीं हटेंगे

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

कुछ लोगों की बातचीत में गाली-गलौज आम बात होती है। कार्यस्थल पर भी ऐसे लोग मिल जाते हैं और कई...

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने सोमवार को कहा कि उसके एक कर्मचारी का ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़...

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों में मानसून की सक्रियता...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group