Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 27, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

अमेरिका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक पोत पर एक दिन पहले हुए ड्रोन हमले के जवाब में शुक्रवार को ईरान पर हमले किए।

यह दोनों देशों के बीच महीनों से जारी युद्ध को समाप्त करने की दिशा में काम शुरू करने और इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को फिर से खोलने के लिए एक सप्ताह पहले बनी अंतरिम सहमति की अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ड्रोन हमला युद्धविराम का उल्लंघन है। अमेरिका के जवाबी हमले से कुछ समय पहले ही ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि अमेरिका प्रतिक्रिया देगा या नहीं, इसका ‘‘आपको पता चल जाएगा।

‘यूएस सेंट्रल कमांड’ ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान में मिसाइल और ड्रोन ठिकानों तथा तटीय रडार केंद्रों को निशाना बनाया।

अमेरिका के जवाबी हमले से कुछ समय पहले ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का अधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में कहा, ‘‘मुझे यह बात पसंद नहीं आई कि उन्होंने कल हमला किया। वास्तव में उन्होंने चार हमले किए।’’

ट्रंप से सवाल किया गया कि जब वह लगातार कह रहे हैं कि तेहरान के साथ बातचीत अच्छी चल रही है तो फिर हमले क्यों किए जाएंगे, इसके जवाब में अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘वे थोड़े अलग हैं।’’

इसके बाद उन्होंने अचानक सवालों का जवाब देना बंद कर दिया और पत्रकारों को उनके कार्यालय से बाहर ले जाया गया।

ईरानी संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर ट्रंप को जवाब देते हुए कहा था, ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य ईरान के नियंत्रण में है इसलिए नियमों का सम्मान करें’’ और ‘‘नियंत्रण को तनाव बढ़ाने की कार्रवाई न समझें।’’

अजीजी ने लिखा था, ‘‘यह युद्धविराम का उल्लंघन नहीं, बल्कि युद्धविराम का प्रबंधन है।’’

एक अमेरिकी अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ द्वारा सैन्य कार्रवाई की सोशल मीडिया पर घोषणा किए जाने के करीब एक घंटे बाद ईरान पर हमले समाप्त हो गए।

ब्रिटिश सेना ने बृहस्पतिवार को कहा था कि ओमान के तट के पास एक कंटेनर पोत किसी प्रक्षेपास्त्र की चपेट में आ गया। यह घटना ईरान द्वारा पोतों को इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी दिए जाने के कुछ घंटे बाद हुई।

ब्रिटेन के समुद्री व्यापार संचालन केंद्र ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब अमेरिका और ईरान युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए वार्ता कर रहे हैं।

Tags: अमेरिका ने जहाज M/V Ever
Previous Post

लखनऊ में अचानक मकान का छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, आठ घायल

Next Post

आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला बराबर करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

आयरलैंड के खिलाफ श्रृंखला बराबर करने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group