Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ukrain ने रूस के प्राकृतिक गैस संयंत्र, उपग्रह संचार केंद्रों पर किया हमला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 24, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
Ukrain ने रूस के प्राकृतिक गैस संयंत्र, उपग्रह संचार केंद्रों पर किया हमला

यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने देर रात रूस पर हमले में एक प्रमुख प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण संयंत्र और दो महत्वपूर्ण उपग्रह संचार केंद्रों को निशाना बनाया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह अभियान यूक्रेन की उस हवाई रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह रूस की ऊर्जा अवसंरचना और सैन्य उद्योगों को निशाना बना रहा है। यह अभियान ऐसे समय में तेज हुआ है, जब कीव रूस के आक्रमण का मुकाबला करने के लिए अधिक क्षमता वाले और लंबी दूरी के उन्नत हथियार विकसित कर रहा है।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने ‘टेलीग्राम’ पर जारी बयान में कहा कि रातभर किए गए हमले में ओरेनबर्ग गैस प्रसंस्करण संयंत्र को निशाना बनाया गया, जो उस परिसर का हिस्सा है जहां रूस का एकमात्र हीलियम संयंत्र भी स्थित है। बयान के अनुसार, हमले के बाद पूरे परिसर में आग लग गई।

जनरल स्टाफ के अनुसार, यह संयंत्र दुनिया के सबसे बड़े गैस संकुल में से एक है। इसमें हीलियम का उत्पादन होता है, जिसका इस्तेमाल तरल ईंधन रॉकेट इंजन और गाइडेंस सिस्टम में किया जाता है। इसमें इथेन भी बनता है, जो ठोस रॉकेट ईंधन और गनपाउडर जैसी चीज़ें बनाने में एक अहम घटक है।

जनरल स्टाफ के बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है।

जनरल स्टाफ के अनुसार, रातभर किए गए हमलों में रूसी सेना द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले दो उपग्रह संचार केंद्रों को भी निशाना बनाया गया। इनमें से एक मॉस्को के पास स्थित दुबना स्पेस कम्युनिकेशंस सेंटर था, जिसे रूस का सबसे बड़ा भू-आधारित उपग्रह संचार परिसर बताया गया है, जबकि दूसरा रूसी राजधानी के पूर्व में स्थित व्लादिमीर क्षेत्र में था।

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सेना ने रात भर में यूक्रेन के 323 ड्रोन मार गिराए। यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रात भर में लंबी दूरी तक हमला करने वाले 101 ड्रोन छोड़े।

Tags: Ukrain ने रूस के प्राकृतिक गैस संयंत्र
Previous Post

चंदौली: साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा की शराब और गांजा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

Next Post

RBI ने ट्रेड्स मंच पर छोटे उद्योगों को जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाया

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
Next Post
RBI ने अनधिकृत विदेशी मुद्रा व्यापार मंच की ‘चेतावनी सूची’ में सात नए नाम किये शामिल, कुल संख्या 95 हुई

RBI ने ट्रेड्स मंच पर छोटे उद्योगों को जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाया

Recent Posts

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group