Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

RBI ने ट्रेड्स मंच पर छोटे उद्योगों को जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाया

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 24, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

भारतीय रिजर्व बैंक ने मंगलवार को व्यापार प्राप्ति छूट प्रणाली (ट्रेड्स) मंच के लिए अंतिम निर्देश जारी किए। इसका मकसद एमएसएमई विक्रेताओं के लिए इससे जुड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाना और वित्त पोषकों को निवेश के लिए ऋण गारंटी का फायदा उठाने की सुविधा देना है।

ट्रेड्स एक ऑनलाइन मंच है जो छोटे व्यवसायों को कार्यशील पूंजी पाने के लिए बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों को अपने बिल या ट्रेड रिसीवेबल्स यानी व्यापार प्राप्तियों की नीलामी करने में मदद करता है।

भारतीय रिजर्व बैंक (व्यापार प्राप्तियां छूट प्रणाली) निर्देश, 2026 के अनुसार, ‘‘आवेदक का न्यूनतम नेटवर्थ 25 करोड़ रुपये होना चाहिए और उसे अपने वैधानिक ऑडिटर से निर्धारित प्रारूप में एक प्रमाण पत्र जमा करना होगा।

ट्रेड्स मंच चलाने के लिए अधिकृत मौजूदा संस्थाओं को यह सुनिश्चित करना होगा कि 31 मार्च, 2028 तक नेटवर्थ की शर्त पूरी हो जाए। साथ ही, न्यूनतम नेटवर्थ को लगातार बनाए रखना होगा।

इसमें कहा गया है कि ट्रेड्स मंच को विक्रेता के इनवॉइस/बिल को अपलोड करने, बोली लगाने, छूट और निपटान की सुविधा के लिए प्रतिभागियों को एक साथ लाना चाहिए। साथ ही, मंच को अपलोड किए गए इनवॉइस/बिल की वास्तविकता की जांच के लिए एक उपयुक्त व्यवस्था बनानी चाहिए।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘मंच को किसी भी अधिकृत भुगतान प्रणाली का उपयोग करके व्यापार प्राप्तियों के एवज में वित्त पोषण के लिए वित्त पोषक और विक्रेता के बीच और देय तिथि पर खरीदार तथा वित्त पोषक के बीच लेनदेन के कुशल और निर्बाध निपटान की सुविधा देनी चाहिए।

विक्रेता का मतलब सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) है। वित्त पोषक से तात्पर्य उन संस्थाओं से है जिन्हें फैक्टरिंग व्यवसाय की अनुमति है। फैक्टरिंग कंपनी एक वित्तीय संस्था है जो कंपनियों को उनके बकाया बिलों (इनवॉइस) के बदले तुरंत नकद राशि प्रदान करती है

छोटे उद्यमों को खासकर अपने व्यापार प्राप्तियों को नकद कोष में बदलने की क्षमता के मामले में पर्याप्त वित्त पोषण प्राप्त करने में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

इस समस्या का हल करने के लिए आरबीआई ने समय-समय पर एमएसएमई विक्रेता की व्यापार प्राप्तियों के वित्त पोषण को आसान बनाने के लिए ट्रेड्स मंच स्थापित करने की अनुमति दी है।

‘फैक्टरिंग’ एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें एक संस्था (जिसे फैक्टर कहा जाता है) किसी निश्चित राशि के बदले दूसरी संस्था (जिसे असाइनर कहा जाता है) की प्राप्ति का अधिग्रहण करती है। फैक्टर एक बैंक, एक पंजीकृत गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी या कंपनी अधिनियम के तहत पंजीकृत कोई भी कंपनी हो सकती है।

Tags: RBI ने ट्रेड्स मंच पर छोटे उद्योगों
Previous Post

Ukrain ने रूस के प्राकृतिक गैस संयंत्र, उपग्रह संचार केंद्रों पर किया हमला

Next Post

Ayodhya: रुदोली में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी ने लिया जायजा

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

Ayodhya: रुदोली में मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का डीआईजी ने लिया जायजा

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group