Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ अग्निकांड : बिजली कर्मचारी संगठन ने अधिशासी अभियंता के निलंबन का किया विरोध

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी में प्री-पेड मीटर व्यवस्था समाप्त, अब सभी स्मार्ट मीटर पोस्ट-पेड की तरह काम करेंगे, आदेश जारी, देखे

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार को एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग में 15 लोगों की मौत के मामले में जानकीपुरम जोन के अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) गौरव कुमार को निलंबित किए जाने का विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने विरोध किया।

समिति ने इसे ‘‘अन्यायपूर्ण, तथ्यहीन और जल्दबाजी में की गई कार्रवाई’’ करार दिया।

समिति ने मंगलवार को जारी बयान में घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और तकनीकी विशेषज्ञों से जांच कराई जानी चाहिए तथा जांच पूरी होने से पहले किसी अधिकारी या कर्मचारी को ‘‘बलि का बकरा’’ नहीं बनाया जाना चाहिए।

संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि उपलब्ध तथ्यों के आधार पर अधिशासी अभियंता गौरव कुमार की इस अग्निकांड में कोई सीधी जिम्मेदारी नहीं बनती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बिजली कर्मचारी रिकॉर्ड स्तर की विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, ऐसे में तकनीकी जांच पूरी हुए बिना किसी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि इससे बिजली कर्मियों का मनोबल भी प्रभावित होगा।

दुबे ने बताया कि उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार, आग की चपेट में आई इमारत का विद्युत भार अप्रैल, मई और जून में 20 किलोवाट से अधिक दर्ज हुआ था।

उन्होंने बताया कि ‘वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग’ व्यवस्था लागू होने के बाद विद्युत मांग से संबंधित यह जानकारी संबंधित अधिशासी अभियंता को जुलाई में प्राप्त होती, जिसके बाद ही भार वृद्धि या अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सकती थी।

दुबे ने कहा कि जून में हुई इस घटना के लिए अधिशासी अभियंता को जिम्मेदार ठहराना तथ्यों के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट या भवन की आंतरिक विद्युत प्रणाली में तकनीकी खामी के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है।

दुबे ने कहा कि भवन के अंदर लगी वायरिंग, विद्युत उपकरणों के रखरखाव, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के पालन की जिम्मेदारी मुख्य रूप से इमारत के मालिक की होती है।

उन्होंने कहा कि अगर स्वीकृत भार से अधिक बिजली उपयोग की जा रही थी और इसकी जानकारी समय पर संबंधित अधिकारी तक नहीं पहुंची, तो सूचना तंत्र की खामियों की भी जांच होनी चाहिए।

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित तीन मंजिला इमारत में सोमवार दोपहर लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी जबकि नौ अन्य लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सोमवार देर रात बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) गौरव कुमार, अग्निशमन विभाग की इंदिरा नगर शाखा के अधिकारी कमलेन्द्र कुमार सिंह, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के सहायक अभियंता अनिल कुमार और कनिष्ठ अभियंता प्रमोद पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।

Tags: बिजली कर्मचारी संगठन
Previous Post

लखनऊ अग्निकांड के बाद अवैध इमारतों और कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान शुरू

Next Post

लखनऊ अग्निकांड में बचें आसिफ की आपबीति- अंदर दम घुटने से मरता या कूदकर बचने की कोशिश करता! सीढ़ियां चिमनी की तरह काम…

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post
लखनऊ अग्निकांड में बचें आसिफ की आपबीति- अंदर दम घुटने से मरता या कूदकर बचने की कोशिश करता! सीढ़ियां चिमनी की तरह काम…

लखनऊ अग्निकांड में बचें आसिफ की आपबीति- अंदर दम घुटने से मरता या कूदकर बचने की कोशिश करता! सीढ़ियां चिमनी की तरह काम...

Recent Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस...

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों...

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group