Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ अग्निकांड के बाद अवैध इमारतों और कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान शुरू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

राजधानी लखनऊ में एक व्यावसायिक भवन में आग लगने से 15 लोगों की मौत के बाद प्रदेशभर में अवैध इमारतों, बेसमेंट और बहुमंजिला भवनों में संचालित कोचिंग संस्थानों, होटलों, अस्पतालों और जिम के खिलाफ विशेष जांच अभियान शुरू किया गया।

वाराणसी के मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि सोमवार को शहर व पिंडरा क्षेत्र के नौ कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से पांच संस्थानों में अग्निशमन प्रणाली, फायर पंप और अन्य अग्निशमन उपकरणों की कमी पाई गई।

राजपूत ने बताया, ‘‘संबंधित संस्थानों को तत्काल सुरक्षा उपकरण लगाने के निर्देश दिए गए। निर्धारित समय के भीतर खामियां दूर नहीं किए जाने पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि वाराणसी में केवल 15 बड़े कोचिंग संस्थानों के पास ही अग्नि अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) है जबकि बड़ी संख्या में छोटे और मध्यम स्तर के कोचिंग संस्थान निर्धारित सुरक्षा मानकों के बिना संचालित हो रहे हैं।

राजपूत ने बताया, ‘‘विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जांच अभियान जारी रहेगा।’’

वहीं, मेरठ जिला प्रशासन ने होटल, अतिथि गृह, लॉज और कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा जांच कराने का निर्णय लिया है।

अपर जिलाधिकारी (नगर) बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को इसके लिए पांच सदस्यीय जांच समिति गठित की।

समिति में नगर मजिस्ट्रेट, सभी एसीएम एवं एसडीएम, सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ), सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी तथा मुख्य अग्निशमन अधिकारी को शामिल किया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के एक होटल में तीन जून को और लखनऊ में 22 जून को हुई आग की घटनाओं को देखते हुए मेरठ में अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा और अन्य मानकों की जांच आवश्यक है।

समिति को 15 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि लखनऊ हादसे के बाद अवैध इमारतों, बेसमेंट और ऊपरी मंजिलों में संचालित कोचिंग संस्थानों, होटलों, अस्पतालों और जिम के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान विशेषकर उन प्रतिष्ठानों के खिलाफ है, जहां आपातकालीन निकास और अन्य सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस, अग्निशमन विभाग, कानपुर विकास प्राधिकरण, कानपुर नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है, ताकि लखनऊ जैसी घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Tags: लखनऊ अग्निकांड के बाद
Previous Post

रुदौली में सातवीं मोहर्रम का जुलूस सकुशल संपन्न

Next Post

लखनऊ अग्निकांड : बिजली कर्मचारी संगठन ने अधिशासी अभियंता के निलंबन का किया विरोध

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
Next Post

लखनऊ अग्निकांड : बिजली कर्मचारी संगठन ने अधिशासी अभियंता के निलंबन का किया विरोध

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group