Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CBSE का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन परिणाम; 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 22, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को उन छात्रों के लिए पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित किया जिन्होंने अपनी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था। पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के परिणाम घोषित किए गए।

सीबीएसई ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीबीएसई ने कक्षा 12 के लिए सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के नतीजे जारी करना शुरू कर दिया है।

इसने कहा, ‘‘नतीजे चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे हैं और आज कुल प्राप्त आवेदनों में से 87 प्रतिशत से अधिक के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। बाकी आवेदनों के नतीजे भी चरणों में उपलब्ध होंगे और उम्मीद है कि पूरी प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो जाएगी।

छात्र अपने ‘लॉगिन क्रेडेंशियल्स’ का इस्तेमाल करके सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने अद्यतन अंक देख सकते हैं।

सीबीएसई ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि निष्पक्षता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए हर आवेदन को एक ‘‘मजबूत, पारदर्शी और ठोस निगरानी प्रणाली’’ के ज़रिए परखा गया।

बोर्ड ने कहा, ‘‘छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफ़वाहों या सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि वाले पोस्ट पर विश्वास न करें और सही जानकारी के लिए केवल सीबीएसई की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।’’

इसने कहा, ‘‘सीबीएसई के कार्यालय छात्रों को मार्गदर्शन और सहायता देने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

सीबीएसई ने 13 मई, 2026 को लगभग 17.69 लाख छात्र-छात्राओं के कक्षा 12 के नतीजे घोषित किए। इसने छात्र-छात्राओं को 19 मई से 25 मई, 2026 तक अपनी जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की हुई प्रतियां प्राप्त करने की सुविधा दी थी।

इसके बाद, उन्हें दो जून से सात जून, 2026 तक समस्याओं के सत्यापन और/या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का समय दिया गया था।

बोर्ड ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने देखी गई खामियों की जांच के लिए आवेदन किया था और जिनके मामले में सीबीएसई ने ‘‘कोई बदलाव नहीं’’ का नतीजा बताया है, अगर वे अपनी उत्तर-पुस्तिकाएं देखना चाहते हैं, तो वे संबंधित सीबीएसई क्षेत्रीय कार्यालय में ऐसा कर सकते हैं।

इसने कहा कि इसका कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।

प्रवेश और अन्य शैक्षिक उद्देश्यों के लिए अपने संशोधित अंकों का इंतज़ार कर रहे छात्रों की बेचैनी के बीच पुनर्मूल्यांकन के नतीजे घोषित किए गए हैं।

हाल ही में बोर्ड तब विवादों में घिर गया था, जब 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने दावा किया कि सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई उनकी उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई कॉपी उनकी लिखावट से मेल नहीं खातीं, जिससे ओएसएम प्रणाली में गड़बड़ी की आशंका पैदा हो गई।

Tags: CBSE का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन
Previous Post

वाराणसी: अंडरवियर से मोबाइल फोन सिम, पुराना प्रश्न पत्र और ग्लू मिलने पर नीट अभ्यर्थी गिरफ्तार

Next Post

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात इनामी बदमाश ललन सिंह ढेर, सात हत्याओं में था वांछित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

September 12, 2026
PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

September 12, 2026
PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.
अंतराष्ट्रीय

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

September 12, 2026
Next Post

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में बिहार का कुख्यात इनामी बदमाश ललन सिंह ढेर, सात हत्याओं में था वांछित

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group