Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Video, देहरादून के बैरागीवाला गांव में जिहादी तत्वों ने घेरकर बजरंग दल के कार्यकर्ता को निर्ममता से पीटकर मार डाला, बुलडोजर कार्रवाई जारी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 14, 2026
in क्राइम, देश
0

देहरादून, उत्तराखंड में देहरादून के बैरागीवाला गांव में लोगों के एक समूह ने घर में घुसकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 44 वर्षीय स्थानीय कार्यकर्ता की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी जबकि परिवार के तीन सदस्यों गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इस घटना को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया और उनके घरों के कथित अवैध हिस्से को ढहा दिया।

दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्यों समेत प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और एक आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम छह बजे एवं साढ़े छह बजे के बीच खेत की सिंचाई को लेकर भाजपा कार्यकर्ता विनोद का अपने ही गांव के इम्तियाज के साथ विवाद हो गया था।

पुलिस ने बताया कि विवाद के बाद लाठियों, लकड़ी के पट्टों, हथौड़ों और फावड़ों से लैस 40 से अधिक लोगों का एक समूह विनोद के घर पहुंचा और परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, सिर पर हथौड़े से वार किए जाने के कारण विनोद की मौत हो गई।

विनोद की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया, गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दी, जिसके कारण भारी पुलिस बल तैनात किया गया। दक्षिणपंथी संगठनों ने रविवार सुबह विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने आरोपी के कथित अवैध निर्माणों (जिनमें एक दुकान और एक चारदीवारी) को गिरा दिया। इस दौरान भीड़ ‘जय श्री राम’ के नारे लगा रही थी।

हालांकि, नाराज प्रदर्शनकारियों ने आरोपी के घरों को भी गिराने की मांग की और पथराव कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान गांव पहुंचे और आश्वासन दिया कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हत्या की निंदा करते हुए कहा, “उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि कानून को चुनौती देने वालों को कड़ी सज़ा दी जाएगी ताकि ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।

पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से ही दुश्मनी थी और पिछले कुछ दिनों से सिंचाई के पानी को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हो चुकी थी। हमले में विनोद, उसके भाई अशोक एवं राजेश और भाभी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गयीं।

ग्रामीण उन्हें तुरंत लेहमन अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि विनोद के भाई अशोक की शिकायत के आधार पर सहसपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103 (हत्या), 109 (हत्या का प्रयास), 191(2) और 3 (5) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकी में 12 नामजद आरोपियों और 30-40 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

नामजद आरोपी रज्जाक, इम्तियाज, अमन, यूनुस, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, जावेद और इंतजार हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर छापेमारी कर रज्जाक, सलमान, जावेद और शहबाज को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी बैरागीवाला के रहने वाले हैं। डोबाल ने बताया कि बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि विनोद भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि विनोद की इतनी निर्ममता से हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

चौहान ने लोगों से शांति बनाए रखने, धैर्य रखने और निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस पर भरोसा करने की अपील भी की।

Tags: VIDEOदेहरादून के बैरागीवाला गांव में जिहादी
Previous Post

ओमान के तट के निकट मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल ‘विराट-1’ में समुद्र में फंसे चालक दल के सदस्यों का हुआ रेस्स्कू

Next Post

india vs pakistan महिला टी20 विश्व कप: IND ने दिया 171 का टारगेट पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति कायम

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

india vs pakistan महिला टी20 विश्व कप: IND ने दिया 171 का टारगेट पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति कायम

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group