Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग; पांच की हुई मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 4, 2026
in देश
0
मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के आईसीयू में लगी आग; पांच की हुई मौत

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में बृहस्पतिवार तड़के भीषण आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। घटना जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद अस्पताल में हुई।

नगर आयुक्त ऋतुराज सिंह ने कहा, ‘‘अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। कई अन्य लोग घायल हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

इससे पहले, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया था कि सुबह घटना की सूचना मिलने पर मृतकों की संख्या तीन थी। उन्होंने बताया कि आईसीयू में लगभग 13 से 15 मरीजों का इलाज चल रहा था, जिन्हें उनके परिजन अन्य अस्पतालों में ले गए हैं।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘हम मरीजों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और तेजी से फैल गई, जिससे आईसीयू में धुआं भर गया और मरीजों को बाहर निकालने में काफी कठिनाई हुई।

लापरवाही के सवाल पर नगर आयुक्त ऋतुराज सिंह ने पत्रकारों से कहा कि जिलाधिकारी ने मामले की गहन जांच के लिए अपर समाहर्ता (एडीएम), अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) समेत अन्य अधिकारियों की पांच सदस्यीय टीम गठित की है।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच दल की रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी।

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना को ‘‘अत्यंत दुखद’’ बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मृतकों के परिजनों को तत्काल चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और घायलों के उपचार के लिए जिला अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।’’

उपमुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और सरकार इस मामले में उचित कार्रवाई करेगी।

इस बीच, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बृहस्पतिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों के सवालों पर कोई टिप्पणी नहीं की।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने से हुई जनहानि से मैं अत्यंत दुखी हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी घटना को हृदयविदारक बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

जदयू विधायक दल के नेता और राज्य सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह घटना बेहद दुखद है। सरकार इसकी जांच कराएगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस योजना बनाई जाएगी।’’

इस घटना को लेकर बिहार कांग्रेस ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन ने कहा कि मुजफ्फरपुर में हुई इतनी बड़ी घटना के बावजूद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार दिल्ली दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपना दिल्ली दौरा रद्द कर बिहार आना चाहिए और राज्य के अस्पतालों की व्यवस्था की समीक्षा करनी चाहिए।

डॉ. वर्धन ने आरोप लगाया कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पहले से ही बदहाल स्थिति में है और अस्पतालों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना ने एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की खामियों को उजागर कर दिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Tags: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल
Previous Post

जब बच्चा डर के कारण पीछे हटने लगे, तो माता-पिता क्या करें?

Next Post

शाहजहांपुर: सौतेली बेटी की हत्या कर शव दफनाया; आरोपी पिता समेत दो गिरफ्तार

Related Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी
देश

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

July 29, 2026
Next Post
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

शाहजहांपुर: सौतेली बेटी की हत्या कर शव दफनाया; आरोपी पिता समेत दो गिरफ्तार

Recent Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 23 जुलाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने के मामले में...

व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सऐप ने मंगलवार को एक नई वेब-आधारित कॉलिंग सुविधा शुरू करने की...

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह काला सागर तट के पास एक वाणिज्यिक पोत पर सवार...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस...

झांसी में स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत; 15 घायल

झांसी में स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत; 15 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

झांसी जिले के बड़ागांव क्षेत्र में पारीछा विद्युत उत्पादन केंद्र के पास एक स्लीपर बस के सड़क किनारे खड़े ट्रक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group