Thursday, November 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हमीरपुर में पुल का स्लैब गिरने से श्रमिकों की मौत, कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

हमीरपुर जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से हुई छह श्रमिकों की मौत के मामले में कार्यदायी संस्था के मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार तड़के लगभग तीन बजे लालपुरा थानाक्षेत्र के परसानी और कंदौर गांवों के बीच तेज आंधी के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से हुई छह श्रमिकों की मौत के सिलसिले में बीती रात मुकदमा दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि कुरारा थाने में यह मुकदमा राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार की तहरीर पर कार्यदायी संस्था के मालिक पवन प्रताप सिंह और ठेकेदार नीतीश कुमार के खिलाफ सरकारी काम में लापरवाही और ढिलाई बरतने के आरोप में दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी प्रिन्स दीक्षित ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लापरवाही बरतने के आरोप में सहायक अभियंता गजेंद्र चौधरी को शुक्रवार को ही निलंबित कर दिया गया था।

शुक्रवार तड़के हमीरपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर लालपुरा थानाक्षेत्र के परसानी और कंदौर गांवों के बीच बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से छह श्रमिकों की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान लोकेन्द्र (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30), पुष्पेंद्र चौहान (34) और राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। इस हादसे में अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद घायल हो गये, जिन्हें मलबे से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सूत्रों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले छह मजदूरों में से चार पड़ोस के जिले बांदा के रहने वाले थे जबकि दो अन्य हमीरपुर के निवासी थे। उन्होंने बताया कि शवों को उनके परिजन को सौंप दिया गया है।

लालपुरा के थानाध्यक्ष राजेश कुमार सरोज ने बताया कि हमीरपुर के दो निवासियों– पुष्पेंद्र और राजेश पाल का अंतिम संस्कार शनिवार को पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में किया गया।

उन्होंने बताया कि घटना वाली जगह से सारा मलबा हटा दिया गया है और अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अब मलबे के नीचे कोई भी व्यक्ति फंसा हुआ नहीं है।

सरोज ने बताया कि इस घटना की जांच के लिए बनाई गई एक समिति की पड़ताल पूरी होने तक पुल के दोनों तरफ चल रहे निर्माण कार्य को रोक दिया गया है और काम कर रहे सभी मजदूर अब अपने-अपने घर लौट चुके हैं।

Tags: हमीरपुर में पुल का स्लैब गिरने
Previous Post

मां कामाख्या धाम में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह हुआ आयोजित

Next Post

सीसीपीए ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा परिणामों से संबंधित भ्रामक दावों के लिए वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

November 5, 2026
उत्तर प्रदेश

कानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, चार लोग घायल; पिता-पुत्र गिरफ्तार

November 5, 2026
Next Post

सीसीपीए ने UPSC की सिविल सेवा परीक्षा परिणामों से संबंधित भ्रामक दावों के लिए वाजीराम एंड रवि आईएएस स्टडी सेंटर पर लगाया सात लाख रुपये का जुर्माना

Recent Posts

अयोध्या दीपोत्सव के लिए बाहरी रूट डायवर्जन जारी, 6 नवंबर की मध्यरात्रि से लागू होगी व्यवस्था

by Atul Narain Srivastava
November 5, 2026
0

अयोध्या, दीपोत्सव-2026 के मुख्य आयोजन को देखते हुए यातायात पुलिस ने बाहरी रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था...

मथुरा में तेज रफ्तार कार के खेत में घुसने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

मथुरा जिले में बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजामर्ग पर गज्जू गांव के पास बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में...

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं पर होगा क्यूआर कोड, ए और बी कॉपियों के रंगों में भी बदलाव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान और...

उप्र : मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं के नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं के नाम शामिल कराने के...

कानपुर में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों में गोलीबारी, चार लोग घायल; पिता-पुत्र गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 5, 2026
0

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के देहली उजागर गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो गुटों के बीच...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group