Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमरोहा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से टकराई कार, चार की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 21, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
sanketik photo

sanketik photo

अमरोहा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में वैगनआर कार के ट्रक से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के ख्यालीपुर ढाल स्थित नयारा पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब चार बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतकों में रामपुर निवासी कार चालक मोहम्मद सलमान तथा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के निवासी नसीम, हारिस और माशूक शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, सभी युवक वाराणसी के एक मदरसे के छात्र थे। वे हाल ही में बरेली आए थे और दिल्ली होते हुए वाराणसी जाने के लिए ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

Join Our Whatsapp Group

अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घायलों की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी सुन्नत और हसनैन के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है।

कटारिया के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि कार तेज गति में थी और चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं और तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।

हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई और लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

pic.twitter.com/Uwbiw7Pjc4

— Amroha Police (@amrohapolice) May 20, 2026

Tags: अमरोहा में भीषण सड़क हादसा
Previous Post

कांग्रेस के कई दलित नेता मायावती के आवास पहुंचे, पार्टी ने मांगा स्पष्टीकरण

Next Post

बहराइच: संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों को फंसाने के लिए लगाई आग में महिला खुद ही झुलसी मौत, 03 गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

बहराइच: संपत्ति विवाद में रिश्तेदारों को फंसाने के लिए लगाई आग में महिला खुद ही झुलसी मौत, 03 गिरफ्तार

Recent Posts

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group