Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
" data-ad-slot="">
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

CHK vs SRH: बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम के पास होगा मौका

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 18, 2026
in खेल, देश
0
CHK vs SRH: बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम के पास होगा मौका

चेन्नई, अब तक अधिकतर मैचों में अपने बल्लेबाजों के दम पर जीत हासिल करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सोमवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आमने-सामने होगी तो बल्लेबाजी विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम की जीत की संभावना अधिक रहेगी।

प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इन दोनों टीम के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण है। हैदराबाद हालांकि चेन्नई की तुलना में बेहतर स्थिति में है। उसके 12 मैच में 14 अंक है और अभी वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

चेन्नई की टीम के 12 मैच में 12 अंक हैं और वह छठे स्थान पर है। जैसे कि उसके बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने कहा था, उनके लिए अब बाकी बचे दोनों मैच फाइनल जैसे हो गए हैं।

चेन्नई के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अब तक जब भी अच्छा प्रदर्शन किया तब टीम को जीत मिली। ऐसे में उसकी संभावना बरकरार रखने के लिए संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड, उर्विल पटेल और कार्तिक शर्मा को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Join Our Whatsapp Group

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पिछले मैच में इनमें से केवल कार्तिक ने ही अच्छा प्रदर्शन किया था। उनके अलावा शिवम दुबे ने अंतिम ओवरों में आक्रामक पारी खेली थी लेकिन उसके गेंदबाज 188 रन के लक्ष्य का बचाव नहीं कर पाए थे।

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने इससे पहले अपनी विकेट लेने की योग्यता का अच्छा नमूना पेश किया था लेकिन पिछले मैच में उन्होंने केवल 2.4 ओवर में 63 रन लुटा दिए थे। उनका इकोनोमी रेट 23.62 रहा जो टी20 क्रिकेट में कम से कम 15 गेंद करने वाले गेंदबाज का सबसे खराब प्रदर्शन है। उन्हें शीघ्र अपनी लय हासिल करनी होगी।

जहां तक सनराइजर्स की बात है तो कभी उसकी बल्लेबाजी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत नजर आती है लेकिन कभी वह फिसड्डी साबित हो जाती है जैसा कि पिछले मैच में हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 86 रन पर आउट हो गई थी।

सनराइजर्स को उस शर्मनाक प्रदर्शन को भुलाकर जल्द से जल्द अपने पुराने तेवर दिखाने होंगे। इसके लिए जरूरी है कि अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और इशान किशन अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखें। अब तक लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले हेनरिक क्लासेन भी पिछले मैच में नहीं चल पाए थे।

जहां तक सनराइजर्स की गेंदबाजी की बात है तो उसके कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस किफायती साबित हुए हैं लेकिन इशान मलिंगा पिछले मैच में महंगे साबित हुए थे। चेपॉक की धीमी पिच पर उसके स्पिनर शिवांग कुमार की भूमिका भी अहम होगी।

इन दोनों टीम के बीच जो पिछला मैच खेला गया था उसमें सनराइजर्स ने 10 रन से जीत हासिल की थी और वह उससे प्रेरणा लेने की कोशिश करेगी।

टीम इस प्रकार हैं:

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सरफराज खान, उर्विल पटेल (विकेटकीपर), अमन खान, शिवम दुबे, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, अंशुल कंबोज, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, श्रेयस गोपाल, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, अकील हुसैन, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, आरएस अंबरीश, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, गेराल्ड कोएत्जी, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरन, ओंकार तरमाले, जयदेव। उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से शुरू होगा।

Tags: CHK vs SRH
Previous Post

बहराइच में कार को कंबाइन मशीन ने मारी जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

Recent Posts

  • CHK vs SRH: बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम के पास होगा मौका
  • बहराइच में कार को कंबाइन मशीन ने मारी जोरदार टक्कर, चार लोगों की मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल
  • प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे में लू चलने का अनुमान
  • होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात पहुंचा 20,000 टन एलपीजी लेकर चला जहाज
  • फतेहपुर में रसोई गैस सिलेंडर से आग लगने से परिवार के नौ लोग झुलसे

Recent Comments

  1. what is the best dose of topamax for weight loss on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  2. finpecia tablet on T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, मुंबई में शाम 7 बजे से शुरू होगा मैच
  3. orlistat cost on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा
  4. fincar 5mg on एलएनजी आपूर्ति बाधित होने के बाद अदाणी-टोटल गैस ने औद्योगिक गैस की कीमतें तीन गुना बढाई
  5. stendra generic on श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Archives

  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
  • February 2026
  • January 2026
  • December 2025
  • November 2025
  • October 2025
  • September 2025
  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024

Categories

  • Featured
  • Uncategorized
  • अंतराष्ट्रीय
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • खेल
  • देश
  • राजनीति
  • व्यापार जगत
  • होम

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in