Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

STF ने सोशल मीडिया पर फर्जी विदेशी प्रोफाइल बनाकर ठगी करने वाला नाइजीरियाई नागरिक को किया गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 17, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सोशल मीडिया पर अमेरिका और ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से ठगी करने के आरोप में एक नाइजीरियाई नागरिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एसटीएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार आरोपी की पहचान नाइजीरिया के ओलो स्टेट निवासी उचेनवा के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दक्षिण दिल्ली के खानपुर इलाके में रह रहा था। उसे बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया गया।

एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी और उसके साथी फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर विदेशी नागरिक बनकर फर्जी प्रोफाइल तैयार करते थे और भारतीय पुरुषों एवं महिलाओं से ऑनलाइन दोस्ती करते थे।

अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह कथित तौर पर विदेश से महंगे उपहार और विदेशी मुद्रा भेजने का झांसा देकर लोगों को फंसाता था। बाद में आरोपी खुद को सीमा शुल्क या आयकर विभाग का अधिकारी बताकर यह दावा करते थे कि पार्सल हवाई अड्डे पर रोक लिया गया है और उसे छुड़ाने के लिए सीमा शुल्क, जीएसटी तथा अन्य करों के नाम पर पैसे वसूलते थे।

Join Our Whatsapp Group

उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ ने कहा कि यह कार्रवाई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सक्रिय नाइजीरियाई साइबर ठगी गिरोहों के संबंध में मिली खुफिया सूचना के आधार पर की गई। जांच के दौरान एसटीएफ को वर्ष 2026 में लखनऊ निवासी एक व्यक्ति द्वारा मड़ियांव (मदेयगंज) थाने में दर्ज कराई गई शिकायत का पता चला।

अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता अगस्त 2025 में “डोरिस विलियम” नामक ब्रिटेन की महिला की फर्जी फेसबुक प्रोफाइल के जाल में फंस गया था।

पीड़ित को बाद में बताया गया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के उपहार और विदेशी मुद्रा पहुंचे हैं। इसके बाद उससे सीमा शुल्क, आयकर, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे जमा कराने को कहा गया।

एसटीएफ के अनुसार, पीड़ित ने वर्ष 2025 से जनवरी 2026 के बीच कई किश्तों में करीब 68 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि वह वर्ष 2010 में गारमेंट कारोबार के सिलसिले में भारत आया था, लेकिन घाटा होने के बाद साइबर ठगी में शामिल हो गया।

एसटीएफ ने बताया कि आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वर्ष 2020 में मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे इसी तरह के एक मामले में गिरफ्तार किया था। वह करीब चार साल जेल में रहने के बाद जमानत पर छूटने के पश्चात फिर से इस गतिविधि में शामिल हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने तथा इस रैकेट से जुड़े बैंक खातों, वॉलेट और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है।

बयान के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Tags: STF ने सोशल मीडिया पर
Previous Post

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई कार, दंपति समेत पांच लोगों की मौत

Next Post

भदोही में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती, दो भाइयों पर हमला; छह के खिलाफ मामला दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

September 9, 2026
Next Post

भदोही में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती, दो भाइयों पर हमला; छह के खिलाफ मामला दर्ज

Recent Posts

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group