Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कासगंज जिले में नामकरण संस्कार के दौरान शराब के लिए पानी नहीं देने पर नौ साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 3, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
कासगंज जिले में नामकरण संस्कार के दौरान शराब के लिए पानी नहीं देने पर नौ साल के बच्चे की गोली मारकर हत्या

कासगंज जिले में नामकरण संस्कार के दौरान शराब में मिलाने के लिए पानी नहीं देने पर एक युवक ने नौ साल के बच्चे को कथित तौर पर गोली मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जिले के सहावर थाना क्षेत्र के याकूतगंज गांव में हुई इस घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृत बच्चे के चाचा अनुज के मुताबिक, घटना शुक्रवार की है। याकूतगंज निवासी जसवीर गोला के घर में बच्चे का नामकरण संस्कार चल रहा था, जिसमें रिश्तेदार और ग्रामीण शामिल हुए थे। जसवीर का रिश्तेदार एवं सोरों थाना क्षेत्र का रहने वाला धनेश यादव भी वहां मौजूद था।

अनुज ने बताया कि धनेश शराब पी रहा था और उसने जसवीर के नौ वर्षीय बेटे यशपाल उर्फ यश से पानी लाने को कहा।

पुलिस ने बताया कि यश के मना करने पर नशे में धुत धनेश ने आपा खो दिया और यश के पेट में गोली मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि गोली लगते ही कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। लहूलुहान यश को कासगंज जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। शनिवार को अलीगढ़ में इलाज के दौरान यश ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से गांव में मातम छा गया।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया गया।

कासगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को खितौली नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया गया है।

कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेश कुमार भारती ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

https://t.co/PXQfr77Ue3

— KASGANJ POLICE (@kasganjpolice) May 3, 2026

Tags: कासगंज जिले में नामकरण संस्कार
Previous Post

SRH vs KKR, IPL 2026: केकेआर के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगा सनराइजर्स

Next Post

अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
Next Post
अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग

अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री के बीच सोशल मीडिया पर हुई जुबानी जंग

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group