Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जम्मू में पुराने पुल का हिस्सा ढहने के बाद मलबे से तीन शव बरामद; दो अभियंता निलंबित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 2, 2026
in देश
0
जम्मू में पुराने पुल का हिस्सा ढहने के बाद मलबे से तीन शव बरामद; दो अभियंता निलंबित

जम्मू के बाहरी इलाके में आंशिक रूप से ढहे एक पुराने पुल के मलबे से बचाव कर्मियों ने 12 घंटे के तलाशी एवं बचाव अभियान के दौरान तीन शव बरामद किए और एक व्यक्ति को घायल अवस्था में बाहर निकाला। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बनतालाब के ठठर इलाके में शुक्रवार को पुल का एक हिस्सा गिरने के तुरंत बाद मलबे से एक मजदूर को घायल अवस्था में निकाला गया था।

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी ने आधी रात को घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दो अभियंताओं को निलंबित करने का आदेश दिया।

अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल आई अचानक बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए इस पुल का निर्माण कार्य कर रहे थे, तभी उसका एक हिस्सा ढह गया और चार मजदूर मलबे में दब गए।

पुलिस, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) तथा अग्निशमन एवं आपातकालीन विभाग ने तुरंत संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। बचाव दल ने सबसे पहले तरसेम लाल नामक मजदूर को मलबे से बाहर निकाला।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘तलाशी एवं बचाव अभियान आज सुबह समाप्त हो गया। घटनास्थल से तीन शव बरामद किए गए हैं, जबकि घायल अवस्था में दो अन्य लोगों को मलबे से निकाला गया।’’

अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान करीब 12 घंटे तक चला।

घायलों में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के संभागीय अग्निशमन अधिकारी मोहम्मद जाफर भी शामिल हैं, जो बचाव अभियान के दौरान चट्टान की चपेट में आने से घायल हो गए थे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने सहायक कार्यकारी अभियंता और कनिष्ठ अभियंता को निलंबित करने का आदेश दिया है। मुख्य अभियंता को निर्देश दिए गए हैं कि कार्यकारी अभियंता को भी इसमें संबद्ध किया जाए।’’

चौधरी ने घटना की जांच के आदेश देते हुए अधिकारियों को यह काम पांच दिन के भीतर पूरा करने को कहा।

अधिकारियों के अनुसार, सहायक कार्यकारी अभियंता साहिल वर्मा और कनिष्ठ अभियंता सज्जाद मीर को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने लोक निर्माण (सड़क एवं पुल) विभाग के तकनीकी सचिव पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में जम्मू दक्षिण सर्किल के अधीक्षक अभियंता अरित गुप्ता और सतवारी संभाग के कार्यकारी अभियंता राजन मेंगी सदस्य हैं।

Tags: जम्मू में पुराने पुल का हिस्सा ढहने
Previous Post

CSK vs MI, IPL 2026: उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

Next Post

बरेली में रेलवे पटरी पर मौलवी का शव मिला, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post
बरेली में रेलवे पटरी पर मौलवी का शव मिला, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

बरेली में रेलवे पटरी पर मौलवी का शव मिला, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group