Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चीन ने अमेरिका द्वारा जब्त ईरानी मालवाहक जहाज का चीन से सम्बन्ध होने से इनकार, जहाज पर मिली मिसाइल निर्माण सामग्री

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 21, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

चीन ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका द्वारा जब्त किए गए ईरानी मालवाहक जहाज से किसी भी तरह का संबंध होने से मंगलवार को इनकार किया। जहाज पर, कथित तौर पर मिसाइल निर्माण के लिए रासायनिक सामग्री लदी हुई है।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मेरी जानकारी के अनुसार, यह एक विदेशी ध्वज वाला मालवाहक जहाज है। चीन बढ़ा-चढ़ा कर किये जाने वाले किसी भी दावे का विरोध करता है।

हेली ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका द्वारा जब्त किया गया जहाज चीन से ईरान जा रहा था और उस पर मिसाइल निर्माण के लिए रासायनिक सामग्री लदी हुई थी।

हेली ने कहा, ‘‘इसने रुकने के लिए कई बार दिये गए आदेश को मानने से इनकार कर दिया। यह एक और सबूत है कि चीन ईरान के शासन को मजबूत करने में मदद कर रहा है – एक ऐसी सच्चाई जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

ईरान के बंदरगाहों की ओर जाने वाले जहाजों की नाकाबंदी लागू कर रहे अमेरिकी नौसैनिक जहाज ने मालवाहक जहाज पर उस वक्त गोलाबारी की, जब उसने कथित तौर पर रुकने के आदेश को अनसुना कर दिया।

बाद में, अमेरिकी मरीन सैनिकों ने जहाज को अपने कब्जे में लिया। ईरानी सेना ने चेतावनी दी है कि वह कंटेनर जहाज के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई का जवाब देगी।

सीएनएन ने ईरान की सेना के हवाले से कहा, ‘‘आक्रमणकारी अमेरिका ने युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए और समुद्री डकैती में लिप्त होकर ओमान सागर के जलक्षेत्र में एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज पर हमला किया।

ईरानी सेना ने कहा कि अमेरिका ने जहाज के नौवहन उपकरण नष्ट कर दिए और उसपर सैनिक तैनात कर दिए, ‘‘जो जहाज के खिलाफ आक्रामक गतिविधि थी।

इस घटना के बाद, ईरान ने इस सप्ताह पाकिस्तान में अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता के दूसरे दौर में अपनी भागीदारी की पुष्टि करने से भी इनकार कर दिया। पिछले सप्ताह चीन ने ईरान की सेना को रक्षा और उपग्रह सहायता प्रदान करने से इनकार किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को हथियार आपूर्ति करने पर चीन पर भारी शुल्क लगाने की धमकी दी है।

आरोपों का जवाब देते हुए, गुओ ने पिछले सप्ताह कहा कि चीन सैन्य उत्पादों के निर्यात पर हमेशा विवेकपूर्ण और जिम्मेदाराना तरीके से कार्य करता है तथा निर्यात नियंत्रण और उचित अंतरराष्ट्रीय दायित्वों से संबंधित चीन के कानूनों और विनियमों के अनुसार सख्त नियंत्रण रखता है।

शुल्क की धमकी पर उन्होंने कहा, ‘‘यदि अमेरिका इन आरोपों के आधार पर चीन पर टैरिफ बढ़ाता है, तो चीन जवाबी कार्रवाई करेगा।

Tags: चीन ने अमेरिका द्वारा जब्त ईरानी मालवाहक
Previous Post

एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित

Next Post

नशे मे बेटे ने 67 वर्षीय मां को रात भर बांधकर किया बलात्कार!? गिरफ्तार

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

नशे मे बेटे ने 67 वर्षीय मां को रात भर बांधकर किया बलात्कार!? गिरफ्तार

Recent Posts

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group