Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में विद्युत संयंत्र में हुए विस्फोट में नौ लोगों की मौत, 15 अन्य घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 14, 2026
in देश
0

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार को एक विद्युत संयंत्र के बॉयलर में हुए विस्फोट के कारण नौ श्रमिकों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि घटना जिले के डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई गांव में हुई जहां वेदांता कंपनी के विद्युत संयंत्र में बॉयलर के ट्यूब में विस्फोट हो गया। ठाकुर ने बताया कि जिस वक्त यह घटना हुई वहां काफी संख्या में श्रमिक काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कम से कम नौ श्रमिकों की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि तीन श्रमिकों की मौत घटनास्थल पर हुई तथा छह अन्य की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और वहां से मजदूरों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल 15 मजदूरों को रायगढ़ के एक अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर है।

ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी। संयंत्र में बड़ी संख्या में पुलिस दल को तैनात किया गया है।

वेदांता विद्युत संयंत्र के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आज दोपहर को हमारे सिंघीतराई संयंत्र की एक बॉयलर यूनिट में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, जिसमें यूनिट का संचालन और रखरखाव करने वाले उप-ठेकेदार एनजीएसएल के कर्मचारी शामिल थे। हमारी पहली प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित सभी लोगों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सहायता और उपचार मिले।

उन्होंने कहा, ‘‘हम घायलों को पूरा सहयोग दे रहे हैं और चिकित्सा टीम तथा स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम घटना का पूरा विवरण जुटाने की प्रक्रिया में हैं, हमारे साझेदार तथा संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर एक विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। इस मुश्किल समय में, हमारी संवेदनाएं और गहरी सहानुभूति प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बहुत ही दुखद हादसा है। भगवान मृतकों की आत्मा को शांति दें। दुख की घड़ी में हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है। इस हादसे की जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: विद्युत संयंत्र में हुए विस्फोट में
Previous Post

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

Next Post

NHAI ने ओवरलोड वाहनों के लिए शुल्क को किया प्रतिशत के आधार पर, नए नियम 15 अप्रैल से लागू, मिली 10% की छूट

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
अयोध्या

Ayodhya Ram Mandir Hacking: राम मंदिर में कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी ‘विशिष्ट दर्शन’ पास, टाटा कंसल्टेंसी ने शुरू की जांच

September 9, 2026
Next Post

NHAI ने ओवरलोड वाहनों के लिए शुल्क को किया प्रतिशत के आधार पर, नए नियम 15 अप्रैल से लागू, मिली 10% की छूट

Recent Posts

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हरदोई के रहने वाले प्रेमी जोड़े अमित...

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

हरदोई, जिले के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मयोरा गांव में मंगलवार शाम घरेलू विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने डंडे...

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group