Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शेल ने भारत को एलएनजी आपूर्ति बढ़ाई, खाड़ी में व्यवधान के बाद उर्वरक क्षेत्र के बड़े ठेके जीते

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 12, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

वैश्विक ऊर्जा दिग्गज शेल पीएलसी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण उत्पन्न आपूर्ति बाधाओं के बीच भारत को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति तेज कर दी है।

कंपनी ने अपने वैश्विक पोर्टफोलियो का लाभ उठाते हुए उर्वरक क्षेत्र के प्रमुख ठेकों सहित हाजिर और वायदा मांग में बड़ी हिस्सेदारी हासिल की है।

उद्योग सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने भारतीय उर्वरक कंपनियों द्वारा की गई थोक एलएनजी खरीद में शेल एक अग्रणी आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरी है। खाड़ी देशों से बाधित आपूर्ति के बीच सरकार ने यूरिया उत्पादन के लिए कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ये निविदा जारी की थीं। इसके तहत शेल ने कुल छह टीबीटीयू (ट्रिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट) में से चार टीबीटीयू की आपूर्ति हासिल की।

सूत्रों ने बताया कि भारत के सबसे बड़े एलएनजी आपूर्तिकर्ता कतर से आपूर्ति बाधित होने के बाद, शेल पीएलसी की भारतीय इकाई ने कदम बढ़ाया और मार्च में अब तक का सबसे बड़ा मासिक एलएनजी आयात किया। उर्वरक के अलावा, शेल इंडिया ने अन्य औद्योगिक उपयोगकर्ताओं और खुदरा विक्रेताओं को भी गैस की आपूर्ति की। मार्च में कंपनी भारत में आयातित गैस की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता बन गई।

शेल की यह क्षमता गुजरात के हजीरा में स्थित उसके 50 लाख टन प्रति वर्ष की क्षमता वाले एलएनजी आयात टर्मिनल और संबंधित बुनियादी ढांचे पर आधारित है। कंपनी के पास 65 से अधिक चार्टर्ड जहाजों का बेड़ा भी है, जिसने उस समय गैस वितरण में मदद की जब भारत के मुख्य आपूर्तिकर्ता ने अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण आपूर्ति रोकने की घोषणा कर दी थी।

गौरतलब है कि भारत अपनी प्राकृतिक गैस की लगभग आधी जरूरतों को आयात के जरिये पूरा करता है। इसका उपयोग उर्वरक उत्पादन, बिजली उत्पादन, परिवहन के लिए सीएनजी और घरों में पाइप से रसोई गैस (पीएनजी) पहुंचाने के लिए किया जाता है।

Tags: शेल ने भारत को एलएनजी आपूर्ति बढ़ाई
Previous Post

टीसीएस ने महिला कर्मियों का उत्पीड़न; सभी आरोपी हए निलंबित

Next Post

भाजपा ने विशेष संसद सत्र से पहले सांसदों के लिए व्हिप जारी किया

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

भाजपा ने विशेष संसद सत्र से पहले सांसदों के लिए व्हिप जारी किया

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group