Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईंधन घाटे की भरपाई के लिए सरकार ने लगायी रिफाइनरी मार्जिन की सीमा, रिफाइनरी मार्जिन 15 डॉलर प्रति बैरल तक सीमित

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 9, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

ईंधन निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर लगाने के बाद, भारत ने घरेलू ईंधन बिक्री में नुकसान की भरपाई के लिए रिफाइनरी मार्जिन पर सीमा तय की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

पश्चिम एशिया में युद्ध के दो दीर्घकालिक प्रभाव हुए हैं। पहला, अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल की बिक्री में रिकॉर्ड नुकसान हुआ है क्योंकि खुदरा कीमतों में उसी अनुपात में बदलाव नहीं हुआ है। दूसरा, इससे रिफाइनरियों का मार्जिन काफी बढ़ गया है, जो खुदरा कीमतों में कोई बदलाव न होने के बावजूद अपने उत्पादों की कीमत आयातित लागत पर तय करती हैं।

सरकार ने पिछले महीने डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) लगाया था, ताकि रिफाइनरी के अप्रत्याशित लाभ पर अंकुश लगाया जा सके और वैश्विक बाजारों में कमी के बीच घरेलू ईंधन की उपलब्धता को बढ़ाया जा सके।

सूत्रों ने कहा कि इसके साथ ही, अब रिफाइनरी के मार्जिन को 15 डॉलर प्रति बैरल तक सीमित कर दिया गया है। इस सीमा से ऊपर की किसी भी कमाई को सरकारी विपणन कंपनियों को बेचे गए ईंधन पर छूट के रूप में माना जाएगा। अतिरिक्त लाभ को खुदरा नुकसान की भरपाई के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने 26 मार्च को पेट्रोलियम उत्पादों की दरें निर्धारित कीं, जो आयात लागत से 60 रुपये प्रति लीटर तक कम हैं। ओएमसी ने रिफाइनरी हस्तांतरण मूल्य पर छूट देने का निर्णय लिया है ताकि रिफाइनरियों को पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन की आयात-समता लागत से कम भुगतान किया जा सके। रिफाइनरी हस्तांतरण मूल्य (आरटीपी) वह आंतरिक मूल्य है जिस पर रिफाइनरी विपणन इकाइयों को ईंधन बेचती हैं।

मार्च के दूसरे पखवाड़े के लिए, डीजल पर 22,342 रुपये प्रति किलोलीटर (22.34 रुपये प्रति लीटर) की छूट निर्धारित की गई। इससे आरटीपी 85,349 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 63,007 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है।

अप्रैल के पहले पखवाड़े के लिए, डीजल पर छूट 60,239 रुपये प्रति किलोलीटर निर्धारित की गई है, जिससे आरटीपी 1,46,243 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 86,004 रुपये प्रति किलोलीटर रह गया है। एटीएफ पर, 50,564 रुपये प्रति किलोलीटर की छूट के बाद, आरटीपी को 1,27,486 रुपये प्रति किलोलीटर से घटाकर 76,923 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 46,311 रुपये प्रति किलोलीटर की छूट के बाद केरोसिन का आरटीपी 1,23,845 रुपये प्रति किलोलीटर से घटाकर 77,534 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिया गया है।

परंपरागत रूप से, भारत में पेट्रोल और डीजल का मूल्य आयात समता के आधार पर निर्धारित किया जाता है। इसका अर्थ है कि ईंधन का मूल्य आयातित ईंधन की तरह लगाया जाता है। भले ही देश में मुख्य रूप से कच्चा तेल आयात किया जाता है और स्थानीय स्तर पर परिष्कृत किया जाता है।

जून, 2006 तक पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को इन उत्पादों का रिफाइनरी हस्तांतरण आयात समता मूल्य पर आधारित था, जिसके बाद सरकार ने व्यापार समता मूल्य निर्धारण (टीपीपी) को अपनाया। टीपीपी एक ऐसा मानक है जो आयात समता मूल्य को 80 प्रतिशत और निर्यात समता मूल्य को 20 प्रतिशत भारांश देता है।

इस मूल्य निर्धारण ने रिफाइनरी मार्जिन बना रहा। विशेष रूप से उन स्वतंत्र रिफाइनरियों का, जिनके पास पेट्रोल और डीजल पर विपणन मार्जिन का लाभ नहीं था। इनकी कीमतों को सरकार ने क्रमशः 2010 और 2014 में नियंत्रणमुक्त कर दिया था।

नियंत्रणमुक्त होने के बावजूद, पेट्रोल और डीजल की कीमतें लागत के अनुरूप नहीं बढ़ी हैं और अप्रैल, 2022 से स्थिर हैं। इससे कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि होने पर तेल और डीजल कंपनियां नुकसान उठा रही हैं और कीमतें गिरने पर भारी मुनाफा कमा रही हैं।

सूत्रों ने बताया कि रिफाइनरी हस्तांतरण मूल्य पर छूट ऐसे समय में दी गई है जब पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर नुकसान बढ़ गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि खाना पकाने की गैस एलपीजी के विपरीत, सरकार वाहन ईंधन पर होने वाले नुकसान के लिए तेल और डीजल कंपनियों को क्षतिपूर्ति नहीं देती है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक अप्रैल को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा था, ‘‘पिछले एक महीने में वैश्विक पेट्रोलियम कीमतों में 100 प्रतिशत तक की वृद्धि के कारण, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कंपनियों को एक अप्रैल, 2026 की स्थिति के अनुसार खुदरा विक्रय मूल्य पर पेट्रोल की बिक्री पर 24.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल के मामले में 104.99 रुपये प्रति लीटर का नुकसान (अंडर रिकवरी) हो रहा है।

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों का मानना ​​है कि आरटीपी को स्थिर रखने से रिफाइनरी प्रणाली में वित्तीय बोझ प्रभावी रूप से वितरित हो जाएगा, लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि इससे सीमित विपणन क्षमता वाली स्वतंत्र रिफाइनरी कंपनियों पर असमान रूप से प्रभाव पड़ सकता है।

Tags: ईंधन घाटे की भरपाई के लिए सरका
Previous Post

संजय खन्ना बने बीपीसीएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक; पदभार संभाला

Next Post

अयोध्या की मवई सीएचसी में बड़ी कार्रवाई: अधीक्षक डॉ. मदन बरनवाल हटाए गए, जांच के बीच सीएमओ का औचक निरीक्षण और कार्रवाई

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

अयोध्या की मवई सीएचसी में बड़ी कार्रवाई: अधीक्षक डॉ. मदन बरनवाल हटाए गए, जांच के बीच सीएमओ का औचक निरीक्षण और कार्रवाई

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group