Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

डॉलर के कमजोर होने से चांदी 5,000 रुपये चढ़ी, सोना 2,300 रुपये मजबूत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, व्यापार जगत
0

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतें 5,000 रुपये बढ़कर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं, जबकि सोना बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 5,000 रुपये, या 2.11 प्रतिशत बढ़कर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई, जो शुक्रवार के बंद भाव 2,37,000 रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक है।

99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,300 रुपये, या 1.52 प्रतिशत बढ़कर 1,53,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। पिछले सत्र में यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विश्लेषकों ने कहा कि कीमती धातुओं में हालिया गिरावट के बाद कीमतें घटने पर होने वाली लिवाली के कारण सर्राफा की कीमतों में सुधार आया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि सोमवार को सोने की कीमतों में सुधार आया, क्योंकि व्यापारियों ने सस्ते में लिवाली बढ़ा दी, इसे डॉलर में आई नरमी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से समर्थन मिला।

उन्होंने कहा कि कीमती धातुओं के पश्चिम एशिया में होने वाले भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रति संवेदनशील बने रहने की उम्मीद है, जो घरेलू बाजारों में बाजार की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 0.5 प्रतिशत बढ़कर 73.37 डॉलर प्रति औंस हो गई और सोना 0.14 प्रतिशत बढ़कर 4,682.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि हाजिर सोना लगभग 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सात अप्रैल की समय सीमा से पहले संघर्ष विराम की संभावना के बीच कच्चे तेल की कीमतें नरम पड़ गईं।

हालांकि, उन्होंने कहा कि अमेरिका के मज़बूत वृहद आर्थिक आंकड़ों की वजह से सोने की कीमतों में तेज़ी सीमित रह सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि नौकरियों के उत्साहजनक आंकड़ों के कारण सोने की कीमतें ऊपर-नीचे और अस्थिर बनी रह सकती हैं।

कोटक सिक्योरिटीज में जिंस रिसर्च की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि इस सप्ताह भू-राजनीति ही मुख्य कारक बनी रहेगी और इससे ही सर्राफा कीमतों को दिशा मिलेगी।

Tags: डॉलर के कमजोर होने से चांदी
Previous Post

होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर बढ़े LPG टैंकर ग्रीन आशा व ग्रीन सानवी, अब भी 16 जहाज फंसे

Next Post

चुनावी विज्ञापनों को लेकर नये दिशा-निर्देश जारी, बिना अनुमति नहीं छपेंगे विज्ञापन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

चुनावी विज्ञापनों को लेकर नये दिशा-निर्देश जारी, बिना अनुमति नहीं छपेंगे विज्ञापन

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group