Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: डॉक्टर ने फोन पर निर्देश देकर कराया प्रसव, जच्चा-बच्चे की हुई मौत, अस्पताल सील

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
April 2, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
अयोध्या: निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप

अयोध्या के एक निजी अस्पताल में अप्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा प्रसव कराये जाने के बाद कथित चिकित्सीय लापरवाही के कारण 32 वर्षीय एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई । अधिकारियों एवं परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।

महिला के परिवार के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रसव के दौरान डॉक्टर अस्पताल में नहीं था और उसने फोन पर ही सारे दिशानिर्देश कर्मचारियों को दिये।

फैजाबाद शहर में मंगलवार देर रात हुई घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित अस्पताल को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी।

बेनीगंज के सुरेश यादव ने बताया कि उनकी पत्नी सोनी यादव को प्रसव पीड़ा होने पर मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि इलाज कर रही डॉक्टर अंजलि श्रीवास्तव ने शुरू में उन्हें बताया था कि उनकी हालत सामान्य है।

परिवार के अनुसार, प्रसव के समय डॉक्टर मौजूद नहीं थी और प्रसव प्रक्रिया एक महिला कर्मचारी द्वारा की गई । सुरेश यादव ने कहा कि प्रसव के दौरान उस महिला कर्मचारी को डॉक्टर फोन पर निर्देश दे रही थी।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लगभग आधे घंटे के बाद, कर्मचारियों ने बच्चे को सौंप दिया और कहा कि वह सांस नहीं ले रहा है। जब हम नवजात को पास के एक डॉक्टर के पास ले गए, तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। जब हम लौटे, तो हमें बताया गया कि मेरी पत्नी की हालत खराब हो गई है। फिर उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।’

परिवार ने अस्पताल पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रसव के दौरान कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं था।

शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने सुविधा का निरीक्षण किया।

श्रीवास्तव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कोई भी डॉक्टर या प्रशिक्षित मेडिकल कर्मी मौजूद नहीं था और खुद को अस्पताल प्रबंधक होने का दावा कर रहे महेश सिंह नामक एक व्यक्ति को ऑपरेशन की देखरेख करते हुए पाया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा, ‘‘ वहां ऐसी तीन और महिलाएं थीं जिनका आपरेशन के जरिये प्रसव कराया गया था। उनकी देखभाल प्रबंधक पर छोड़ दी गई थी।’’

उन्होंने कहा कि अस्पताल के रिकॉर्ड अधूरे थे, डॉक्टर की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं थी और चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन भी असंतोषजनक पाया गया था।

उन्होंने कहा, ‘अस्पताल को सील कर दिया गया है और भर्ती मरीजों को जिला महिला अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। आगे की जांच चल रही है और लापरवाही साबित होने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।’

सुरेश यादव ने कहा कि उनकी पिछले साल अप्रैल में इनायत नगर के मुकीमपुर की सोनी से शादी हुई थी और परिवार पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा था। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, ‘अस्पताल की लापरवाही के कारण हमारी खुशियां बिखर गईं।’

Tags: डॉक्टर ने फोन पर निर्देश देक
Previous Post

BPCL की योजना में 129 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध रिचार्ज, सात लोगों पर मामला दर्ज

Next Post

हनुमान जयंती पर गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की

Related Posts

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

July 27, 2026
गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़
अयोध्या

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

July 26, 2026
NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन
अयोध्या

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

July 26, 2026
Next Post
हनुमान जयंती पर गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की

हनुमान जयंती पर गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की

Recent Posts

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

संत कबीरनगर जिले के कुर्थिया गांव में सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर खाट पर बैठे एक...

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की परिस्थितियों के अनुरूप खेली गई 81 रन की शानदार पारी और तेज...

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group