Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुख्यमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी; बिहार के मौलाना को STF ने पूर्णिया से किया गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 31, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
मुख्यमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी; बिहार के मौलाना को STF ने पूर्णिया से किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम कासमी उर्फ चतुर्वेदी को सोमवार देर शाम बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया।

उसने बताया कि विशेष कार्यबल (एसटीएफ) उसे लेकर बहराइच आयी, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

बिहारी मौलाना की गिरफ्तारी!

बहराइच पुलिस ने मौलाना अब्दुल्ला सलीम चतुर्वेदी की गिरफ्तारी की है. बिहार के इस मौलाना ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के लिए आपत्तिजनक बयान दिया था.

विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने इस मामले में केस दर्ज कराया था. pic.twitter.com/na8nOVslAD

— Narendra Pratap (@hindipatrakar) March 31, 2026

बहराइच के पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) नारायण दत्त मिश्र के अनुसार, मौलाना अब्दुल सालिम कासमी का एक विवादित भाषण इस माह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

उन्होंने कहा कि इसके बाद आठ मार्च को कोतवाली नगर थाने में विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ ने सोमवार शाम बिहार के पूर्णिया से आरोपी को गिरफ्तार किया और देर रात उसे बहराइच लेकर आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी के अनुसार पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी को लेकर देवीपाटन परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमित पाठक ने मंगलवार दोपहर एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि बिहार के अररिया के मोहम्मद सालिम ने मुख्यमंत्री की माता को लेकर सार्वजनिक मंच से अशोभनीय टिप्पणी की थी जिसके बाद देवीपाटन परिक्षेत्र के बलरामपुर एवं बहराइच जिलों में मुकदमे दर्ज किये गये थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को विशेष कार्यबल की गोरखपुर इकाई उसे बिहार से पूछताछ के लिये बहराइच शहर कोतवाली लायी, जहां पर सालिम ने अपनी गलती स्वीकार करके माफी मांगी।

इस संबंध में विधिक कार्रवाई कोतवाली नगर बहराइच से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मीडिया प्रकोष्ठ ने मंगलवार दोपहर बयान जारी कर बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया, ”अदालत में पेश किए जाने से पहले आरोपी मौलाना ने कोतवाली नगर में पुलिस के सामने अपना अपराध स्वीकार करते हुए माफ करने का अनुरोध किया है।

इसी बीच आज दोपहर सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए मौलाना के एक वीडियो में वह अपना अपराध स्वीकार करते हुए दिखाई दे रहा है।

वीडियो में मौलाना को यह कहते देखा और सुना जा सकता है, ‘‘मैं अपने जुर्म को स्वीकार करता हूं। पांच मई 2024 को बिहार के भागलपुर जिले की एक बस्ती में आयोजित शैक्षिक जागरुकता सम्मेलन में भाषण के दौरान मेरी जुबान से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री साहब की माता के लिए कुछ ऐसी गंदी बातें निकल गईं, जो बिल्कुल नहीं निकलनी चाहिए थीं।

मौलाना ने वीडियो में कहा,‘‘मैं अपनी गलती का पूरी तरह से एहसास करता हूं और दिल से माफी मांगता हूं। मैं वादा करता हूं कि भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं होगी। मैं अपने सभी साथियों और देशवासियों से यह संदेश देना चाहता हूं कि अपने भाषणों में ऐसी बातें न कहें, जिससे किसी व्यक्ति या धर्म को ठेस पहुंचे और माहौल बिगड़े।

मौलाना ने वीडियो में कहा, ‘‘मैं विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री साहब से भी माफी मांगता हूं और उनसे निवेदन करता हूं कि यदि मेरी वजह से उन्हें तकलीफ पहुंची है तो मुझे क्षमा करें। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने वायरल वीडियो इसी मौलाना अब्दुल सालिम का होने की बात स्वीकार की है।

मार्च के पहले हफ्ते में मौलाना की तकरीर वायरल होने के बाद देश भर में विरोध शुरू हुए थे। अकेले उत्तर प्रदेश के अधिकांश जनपदों से विरोध प्रदर्शन एवं मुकदमे दर्ज कराने हेतु पुलिस को तहरीर दिए जाने की खबरें आई थीं। इसके अलावा बहराइच के पड़ोसी बलरामपुर जनपद में भी मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

Tags: मुख्यमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी
Previous Post

सरकार ने ONGC, IO के कुओं से निकलने वाली गैस की कीमत बढ़ाई

Next Post

पायलट की मेडे कॉल पर बागडोगरा (सिलीगुड़ी) से दिल्ली जा रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान लखनऊ में आपात स्थिति में उतरा

Related Posts

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Recent Posts

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group