Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आगरा में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, SI घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 28, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
आगरा में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में मारा गया, SI घायल

आगरा जिले के बमरोली कटारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने आठ वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपी 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को शनिवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया।

पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या का आरोपी सुनील (29) फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

शहर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त अली अब्बास ने बताया, ‘‘सुनील की तलाश में सिटी जोन की 12 पुलिस टीम के अलावा अन्य पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था। वह फिरोजाबाद भागने की फिराक में था। रास्ते में उसे रोकने की कोशिश की गई तो उसने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें एक गोली उपनिरीक्षक विश्वजीत को लगी और वह घायल हो गए।

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सुनील को भी गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

पुलिस के अनुसार, सुनील ताजगंज थाना क्षेत्र में एक किराए के कमरे में रहता था और मकान मालिक की जूता फैक्टरी में काम करता था। किराए को लेकर उसका बच्ची के चाचा से विवाद हुआ था।

उसने बताया कि आरोप है कि 24 मार्च को उसने मकान मालिक की आठ वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को आटे के कनस्तर में छिपाकर फरार हो गया। काफी समय तक बच्ची के नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने भी खोजबीन शुरू की। इस दौरान सुनील भी बच्ची की तलाश में सहयोग करता रहा, ताकि किसी को उस पर शक न हो। बाद में वह अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फरार हो गया।

उसने बताया कि शक होने पर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो बच्ची का शव आटे के कनस्तर में मिला। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

Tags: आगरा में आठ वर्षीय बच्ची की
Previous Post

अयोध्या के राम मंदिर में ‘सूर्य तिलक’ समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन हुए नस्मस्तक

Next Post

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Related Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
Next Post
महाराजगंज में जंगल के पास तेंदुए ने महिला को मार डाला

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group