Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फुकेट हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के आगे के पहिये अलग हुए

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 11, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
फुकेट हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान के आगे के पहिये अलग हुए

एयर इंडिया एक्सप्रेस के बोइंग 737 मैक्स विमान ने बुधवार को फुकेट हवाई अड्डे पर ‘हार्ड लैंडिंग’ की जिससे उसके आगे के दोनों पहिए अलग हो गए। एक वरिष्ठ डीजीसीए अधिकारी ने यह जानकारी दी।विमान वीटी-बीडब्ल्यूक्यू की उड़ान आईएक्स938 हैदराबाद से फुकेट के लिए रवाना हुई थी।

अधिकारी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल भवन ले जाया गया और कोई घायल नहीं हुआ है। बोइंग 737-मैक्स 8 में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं लगाया जा सका।

अधिकारियों के अनुसार, रनवे पर विमान के फंसे होने के कारण हवाई अड्डे का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और विमान को खींचकर बे (हवाई अड्डे का वह हिस्सा जहां विमान को खड़ा किया जाता है) की ओर ले जाया गया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि फुकेट हवाई अड्डे पर विमान के आगे के पहिए में खराबी आ गई थी और चालक दल ने सभी मानक प्रोटोकॉल का पालन किया व यात्रियों को विमान से उतार लिया गया।

डीजीसीए के अधिकारी ने बताया कि विमान ने फुकेट हवाई अड्डे के रनवे 9 पर संदिग्ध रुप से ‘हार्ड लैंडिंग’ की, जिससे वह उछल गया।

विमानन की भाषा में ‘हार्ड लैंडिंग’ आमतौर पर अनजाने में हुई ऐसी लैंडिंग को कहा जाता है, जिसमें विमान अत्यधिक ऊर्ध्वाधर गति और जोर के साथ जमीन से टकराता है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी ने कहा, ‘विमान रनवे पर फंस गया है, उसके आगे के दोनों पहिये अलग हो गए हैं।’ उन्होंने कहा कि थाईलैंड के विमानन अधिकारियों से परामर्श के बाद संबंधित प्राधिकरण द्वारा जांच की जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि नियमित रखरखाव के तहत आठ मार्च को विमान के आगे के दोनों पहिए बदले गए थे।

Tags: फुकेट हवाई अड्डे पर उतरने के बाद
Previous Post

कच्चे तेल की कीमत में हुई गिरावट, 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे लुढ़की कीमत

Next Post

पीलीभीत में ‘ब्रेन-डेड’ घोषित महिला सड़क पर ‘गड्ढे के झटके’ से हुई ठीक’

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
पीलीभीत में ‘ब्रेन-डेड’ घोषित महिला सड़क पर ‘गड्ढे के झटके’ से हुई ठीक’

पीलीभीत में ‘ब्रेन-डेड’ घोषित महिला सड़क पर ‘गड्ढे के झटके’ से हुई ठीक’

Recent Posts

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group