Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नीतीश, नितिन नवीन समेत राजग के पांच उम्मीदवारों ने रास चुनाव के लिए नामांकन किया दाखिल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 5, 2026
in देश, राजनीति
11

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पांच उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इन उम्मीदवारों ने विधानसभा सचिव ख्याति सिंह के कार्यालय में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

राजग के अन्य उम्मीदवारों में भाजपा के प्रदेश महासचिव शिवेश कुमार, जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के रामनाथ ठाकुर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के उपेन्द्र कुशवाहा शामिल हैं।

नामांकन दाखिल करने के समय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।

बिहार में राज्यसभा की पांच सीट के लिए चुनाव 16 मार्च को होने हैं। राज्य विधानसभा में संख्या बल को देखते हुए राजग उम्मीदवारों का संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है।

हालांकि, पर्याप्त संख्या न होने के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निवर्तमान सांसद अमरेंद्र धारी सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 41 विधायकों के प्रथम वरीयता मत की आवश्यकता होती है। वर्तमान में 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में राजग के पास 202 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 89 और जद(यू) के 85 विधायक शामिल हैं।

कुमार राज्यसभा में जद(यू) के सांसद हरिवंश नारायण सिंह की जगह जाएंगे, जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं राजद के प्रेमचंद गुप्ता का कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है।

नवीन के लिए यह संसद में पहला कार्यकाल होगा। वर्ष 2006 से विधानसभा के सदस्य नवीन को इसी वर्ष भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

इससे पहले दिन में नीतीश कुमार ने घोषणा की थी कि वह राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे, जिसके साथ ही बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के उनके कार्यकाल का अंत हो जाएगा। कुमार ने कहा कि राज्य में ‘‘जो नयी सरकार बनेगी, उसे उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा।’’

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘दो दशकों से अधिक समय तक आपने लगातार मुझ पर विश्वास और समर्थन बनाए रखा। इसी भरोसे की ताकत से हमने बिहार और आप सभी की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की शक्ति से ही आज बिहार विकास और गरिमा की नयी पहचान प्रस्तुत कर पा रहा है।

कुमार ने कहा, ‘‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नयी सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

पिछले वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत दिलाने के बाद कुमार के पद छोड़ने के साथ ही अब यह अटकलें हैं कि भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता राज्य का नया मुख्यमंत्री बनेगा।

Tags: नितिन नवीन समेत राजगनीतीश
Previous Post

सुलतानपुर में साइबर जालसाजों ने भाजपा एमएलसी को किया डेढ़ घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’, मुकदमा दर्ज

Next Post

श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत ‘बुशहर’ ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
Next Post

श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र के पास मौजूद दूसरा ईरानी पोत 'बुशहर' ने प्रवेश की अनुमति की प्रतीक्षा कर रहा

Comments 11

  1. Pingback: bnf levothyroxine
  2. Pingback: levitra 20mg
  3. Pingback: stromectol online canada
  4. Pingback: ciprofloxacin and dexamethasone ear drops
  5. Pingback: dutasteride 0.5 mg price
  6. Pingback: doryx 150 mg
  7. Pingback: lasix water pill for dogs
  8. Pingback: lasix pill 40 mg
  9. Pingback: minoxidil pills for women cost
  10. Pingback: super vidalista 100mg
  11. Pingback: most effective sildenafil

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group