Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मवई के ग्राम नेवरा में मतदाता सूची में फर्जी नामों का आरोप, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कानूनगो मिली जांच

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
February 14, 2026
in अयोध्या
0

अयोध्या, विकास खंड मवई की ग्राम सभा नेवरा में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर अवैध रूप से मतदाता सूची में नाम शामिल करने का गंभीर आरोप लगा है।

ग्रामवासी इशरत अली खां ने राज्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि घुमंतू जनजाति के ऐसे लोगों के नाम पंचायत चुनाव 2025 की परिवर्धन सूची में जोड़ दिए गए हैं, जो ग्राम नेवरा के स्थायी निवासी नहीं हैं।

शिकायत के अनुसार वार्ड संख्या 8 से 11 तक फॉर्म-6 के तहत जोड़े गए कई नाम संदिग्ध हैं। आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों का गांव में न मकान है, न भूमि और न ही पूर्व की किसी पंचायत अथवा अन्य चुनावी सूची में उनका नाम दर्ज रहा है।

पंचायत नामावली वर्ष 2025 की परिवर्धन सूची में अंकित मोबाइल नंबरों पर भी सवाल उठाए गए हैं।इशरत अली खां ने प्रश्न उठाया है कि जिन लोगों का गांव में स्थायी ठिकाना तक नहीं है, उनके निवास प्रमाणपत्र तहसील स्तर से किस आधार पर जारी हुए और आधार कार्ड कैसे बने। उनका कहना है कि बिना स्थायी निवास के मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जाना नियमों के विपरीत है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक बीएलओ का कहना है कि फॉर्म-6 के तहत भरे गए सभी नाम सत्यापित हैं और जांच में सही पाए गए हैं, जबकि ग्रामीण इसे पूरी तरह गलत बता रहे हैं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जांच कानूनगो अशोक मिश्रा को सौंपी गई है। कानूनगो अशोक मिश्रा ने बताया कि फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, मामले की जांच की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने परिवर्धन सूची 2025 की निष्पक्ष जांच कर कथित फर्जी नाम हटाने और दोषी कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अब ग्रामीणों की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है।

Tags: मवई के ग्राम नेवरा में मतदाता सूची
Previous Post

गोंडा में आवारा कुत्तों के हमले में पांच वर्षीय बच्ची की मौत

Next Post

Photo, अयोध्या में वैलेंटाइन डे पर पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई, CO सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने चलाया विशेष अभियान

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
Next Post

Photo, अयोध्या में वैलेंटाइन डे पर पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई, CO सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने चलाया विशेष अभियान

Recent Posts

KGMU : लखनऊ KGMU में आर्थ्रोस्कोपी कॉन्क्लेव, ‘की-होल सर्जरी’ से कम दर्द और जल्दी रिकवरी पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 12 और 13 सितंबर को 9वीं KGMU Arthroscopy Conclave 2026 और 9वीं Cadaveric...

PM meeting with the President of the People's Republic of China, Mr. Xi Jinping on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

Modi-Xi Meeting: मोदी-शी जिनपिंग की अहम बैठक, सीमा पर शांति और मतभेदों को विवाद में न बदलने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच शनिवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर...

PM in a group photograph with BRICS leaders on the sidelines of the 18th BRICS Summit at Bharat Mandapam, in New Delhi on September 12, 2026.

BRICS Summit 2026: सीमा पार भुगतान को तेज, सस्ता और सुरक्षित बनाने पर ब्रिक्स देशों की सहमति

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ब्रिक्स देशों के नेताओं ने शनिवार को सदस्य देशों के बीच सीमा पार भुगतानों को अधिक तेज, सस्ता,...

लखनऊ जिला अदालत के आस-पास पांच सप्ताह में अवैध अक्रिमण हटाने का निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने स्थानीय अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर और उसके आसपास के...

California : भारतीय मूल की महिला पर दो दोस्तों की हत्या का आरोप, चाकू मारने और कार से कुचलने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

ह्यूस्टन, कैलिफोर्निया में अलग-अलग घटनाओं में अपने दो दोस्तों की हत्या करने के आरोप में भारतीय मूल की एक महिला...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group