Wednesday, September 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

देहरादून में SSC की ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 14, 2026
in क्राइम, देश
0

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की मेरठ इकाई और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त टीम ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित मल्टी टास्किंग स्टाफ (एसटीएस) प्रतियोगी परीक्षा में कथित रूप से नकल कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मेरठ इकाई के अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवरिया निवासी नीतीश कुमार और उत्तराखंड के देहरादून निवासी भास्कर नैथानी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को देहरादून कोतवाली क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ‘एड्यूक्विटी’ कंपनी के माध्यम से आयोजित एसएससी एमटीएस भर्ती के परीक्षा केंद्र ‘महादेव डिजिटल जोन’ में कंप्यूटर हैकिंग के जरिए नकल कराई जा रही थी।

सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर ‘लोकल नेटवर्क’ और ‘प्रॉक्सी सर्वर’ के जरिए ‘रिमोट एक्सेस’ तैयार किया, जिससे वे परीक्षार्थियों को अनुचित मदद दे रहे थे। पुलिस ने उनके पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।

Tags: देहरादून में SSC की ऑनलाइन
Previous Post

बिस्मिल और बिस्मिल्ला खान को लेकर भ्रमित हो गये थे सपा सरकार के शिक्षा मंत्री: मुख्यमंत्री योगी

Next Post

मुख्यमंत्री का शिकायतो के निस्तारण में गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

Related Posts

देश

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

September 23, 2026
क्राइम

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

September 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

September 23, 2026
उत्तर प्रदेश

Azamgarh Triple Murder: आजमगढ़ में दो पुजारी, पत्नी और बेटे की हत्या, आरोपी अरविंद सिंह का एनकाउंटर, 7 घंटे चला ऑपरेशन

September 23, 2026
Next Post

मुख्यमंत्री का शिकायतो के निस्तारण में गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

Recent Posts

बुलडोजर कार्रवाई पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- नुकसान की भरपाई करे सरकार; सपा सरकार बनी तो पीड़ितों को देंगे मुआवजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि उनकी मांग है कि सरकार बुलडोजर कार्रवाई में...

27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे बैंक, 28 से 30 सितंबर की हड़ताल से पहले सरकार का फैसला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

नयी दिल्ली, वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि बैंक कर्मचारियों संगठनों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस...

पटना में 30 लाख रुपये कैश बरामद, गुजरात के तीन लोग हिरासत में; हवाला नेटवर्क से जुड़े तारों की जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

पटना, बिहार की राजधानी पटना में पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक इनोवा क्रिस्टा से करीब 30...

ट्रंप की धमकी के बीच अमेरिका-ईरान में बातचीत, UNGA से इतर विटकॉफ-कुशनर ने ईरानी अधिकारियों से की मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी और ईरानी अधिकारियों के बीच मंगलवार को मुलाकात हुई।...

इलाहाबाद हाईकोर्ट: कार्यवाहक प्रधानाध्यापकों को बड़ी राहत, पदभार संभालने की तारीख से मिलेगा प्रधानाध्यापक का वेतन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 23, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि लंबे समय तक कार्यवाहक प्रधानाध्यापक के रूप में काम करने वाले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group