Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

UPSC ने मानक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र आवंटन व्यवस्था में किया बदलाव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0
UPSC ने मानक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र आवंटन व्यवस्था में किया बदलाव

नयी दिल्ली, मानक दिव्यांगता वाले अभ्यर्थियों को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से किये गए एक महत्वपूर्ण सुधार के तहत, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने अपने परीक्षा केंद्र आवंटन ढांचे में व्यापक बदलाव किया है।

आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा-2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 के लिए तकनीकी हस्तक्षेपों की एक श्रृंखला शुरू की है, जिसका मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों की सुगम्यता बढ़ाना और परीक्षा सुरक्षा को मजबूत करना है।

संशोधित व्यवस्था के तहत, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्रों की सीट संख्या की कोई सीमा नहीं होगी। प्रारंभ में, प्रत्येक केंद्र की मौजूदा क्षमता का उपयोग दिव्यांग और गैर-दिव्यांग दोनों अभ्यथियों द्वारा किया जाएगा।

यूपीएससी के एक बयान के अनुसार हालांकि, एक बार किसी केंद्र की पूरी क्षमता के अनुसार अभ्यर्थी आवंटित हो जाने के बाद, वह केंद्र गैर-दिव्यांग अभ्यथियों के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थी उक्त केंद्र का चयन कर सकेंगे।

बयान में कहा गया है कि जहां भी आवश्यकता होगी, अभ्यर्थियों के बैठने के लिए अतिरिक्त सीट की व्यवस्था की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी दिव्यांग उम्मीदवार को उनके पसंदीदा परीक्षा केंद्र से वंचित न किया जाए।

यूपीएससी के अध्यक्ष अजय कुमार ने इस कदम के औचित्य के बारे में कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों के परीक्षा केंद्र के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि कुछ केंद्र – जिनमें दिल्ली, कटक, पटना और लखनऊ शामिल हैं – आवेदनों की उच्च संख्या के कारण बहुत ही शुरुआती चरण में अपनी क्षमता तक पहुंच जाते हैं, जिससे दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कठिनाइयां पैदा होती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘संशोधित व्यवस्था के साथ, प्रत्येक दिव्यांग अभ्यर्थी को उनका पसंदीदा परीक्षा केंद्र सुनिश्चित हो सकेगा, जिससे यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने में उन्हें आसानी और सुविधा होगी।’’

आयोग ने बुधवार को सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की थी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 933 रिक्तियां भरी जाएंगी, जिनमें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित 33 पद शामिल हैं। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को होनी है।

Tags: UPSC ने मानक दिव्यांगता वाले
Previous Post

उपचार में लापरवाही; मैक्स अस्पताल को 10 लाख रु मुआवजा देने का आदेश, न्यूरो सर्जन का पंजीकरण दो माह के लिए निरस्त

Next Post

चांदी में 13,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट, सोना 3,400 रुपये प्रति 10 ग्राम नरम

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

July 28, 2026
Next Post
वायदा कारोबार में चांदी की कीमत चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार,सोना 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी में 13,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट, सोना 3,400 रुपये प्रति 10 ग्राम नरम

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group