Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेठी में महिला बीएलओ से कथित विवाद को लेकर पकड़ा राजनीतिक तूल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
बहराइच में दो BLO सस्पेंड; एक टीचर ने एसआईआर (SIR) करने से कर दिया था इंकार

अमेठी जिले के विधानसभा क्षेत्र अमेठी के ठेंगहा गांव में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान कथित तौर पर एक महिला बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) से विवाद के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

शुक्रवार को मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारीयों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

दरअसल चार फरवरी को एक स्थानीय कांग्रेस नेता ने बुधवार को जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि उनकी पत्नी पर एक कार्यक्रम के दौरान फॉर्म-7 भरने का दबाव डाला गया, उन्हें धमकी दी गई और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया, जब उन्होंने बीच-बचाव किया तो कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई और उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया। कांग्रेस नेता की पत्नी बूथ सतरीय अधिकारी (बीएलओ) हैं।

संबंधित बीएलओ और कांग्रेस जिला सचिव राकेश मौर्य द्वारा अमेठी के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) आशीष सिंह को दी गई शिकायत के अनुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने उनकी पत्नी और बीएलओ सुभद्रा को ठेंगहा गांव में एक कार्यक्रम में बुलाया था, जहां उन पर फॉर्म सात भरने का दबाव डाला गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

उधर, चार फरवरी को ही इस मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए थे। पांच फरवरी को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने जिलाधिकारी अमेठी से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया और इस मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी की अमेठी जिला इकाई के अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने आज पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी संजय चौहान से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस पार्टी पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान खुलेआम धांधली, फर्जी नाम जुड़वाने और दलित-पिछड़ा-सामान्य वर्ग के मतदाताओं के नाम जानबूझकर कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि अमेठी में कांग्रेस का इतिहास लोकतंत्र को कुचलने, बूथ कब्जा कराने और फर्जी मतदान के सहारे चुनाव जीतने का रहा है। कांग्रेस को जनता पर भरोसा नहीं, इसलिए वह हर चुनाव में वोट चोरी का रास्ता अपनाती है।

सुधांशु शुक्ला ने आरोप लगाया कि वर्तमान में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में कांग्रेस सुनियोजित साजिश के तहत फर्जी नाम जुड़वा रही है और भाजपा समर्थक, दलित, पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग के वास्तविक मतदाताओं के नाम कटवाने का षड्यंत्र रच रही है।

उन्होंने चार फरवरी 2026 की घटना का उल्लेख करते हुए बताया कि ग्राम ठेंगहा, तहसील अमेठी, बूथ संख्या 207 व 208 पर पुनरीक्षण अभियान के दौरान कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव राकेश कुमार मौर्य एवं उनकी पत्नी (जो किसी अन्य बूथ की बीएलओ हैं) ने कार्यकर्ताओं को डराने-धमकाने, फॉर्म भरने से रोकने और माहौल खराब करने की कोशिश की। विरोध होने पर वे वहां से भाग खड़े हुए।

इस मामले में जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा है कि मामले की जांच अमेठी के उप जिलाधिकारी को सौंपी गई है रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Tags: अमेठी में महिला बीएलओ
Previous Post

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमले में 31 लोगों की मौत, 169 घायल

Next Post

उपचार में लापरवाही; मैक्स अस्पताल को 10 लाख रु मुआवजा देने का आदेश, न्यूरो सर्जन का पंजीकरण दो माह के लिए निरस्त

Related Posts

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!
उत्तर प्रदेश

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

July 28, 2026
फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group