Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वायदा बाजार में सोने, चांदी के भाव में 10 प्रतिशत की भारी गिरावट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 5, 2026
in देश, व्यापार जगत
0
वायदा कारोबार में चांदी की कीमत चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार,सोना 1.8 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुझानों और मजबूत अमेरिकी डॉलर के बीच वायदा कारोबार में चांदी तथा सोने की कीमतों में दो सत्र की तेजी के बाद बृहस्पतिवार को 10 प्रतिशत तक की भारी गिरावट दर्ज की गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंधों की कीमत 26,850 रुपये या 10 प्रतिशत टूटकर 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,68,850 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

इसी तरह, अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंधों के लिए सोने की कीमत बुधवार के बंद भाव 1,53,046 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में 2,310 रुपये या 1.51 प्रतिशत फिसलकर 1,50,736 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने कहा, ‘‘ सोने और चांदी ने हाल की बढ़त को गंवा दिया, जिससे दो दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया क्योंकि कीमती धातुओं के बाजारों में नए सिरे से बिकवाली का दबाव और बढ़ी हुई अस्थिरता लौट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, चांदी और सोने के वायदा भावों में घरेलू व्यापार में देखी गई गिरावट का ही प्रभाव नजर आया।

कॉमेक्स बाजार में मार्च में आपूर्ति वाली चांदी 8.85 डॉलर या 10.48 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 75.55 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। दिन के दौरान इसमें 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई और यह 73.38 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर पहुंच गई थी।

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ कीमती धातुओं पर नए सिरे से बिकवाली का दबाव और बढ़ती अस्थिरता से चांदी की कीमतों में 14 प्रतिशत तक की गिरावट आई और यह करीब 73 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इससे दो सत्र की तेजी का सिलसिला टूट गया। हालांकि ऐसी उम्मीद थी कि गिरावट आने पर खरीदार खरीदारी के लिए आगे आएंगे लेकिन हालिया तेजी के टिक न पाने के कारण चांदी तथा अन्य धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी रहने के आसार हैं।’’

दूसरी ओर, अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 80 अमेरिकी डॉलर या 1.61 प्रतिशत टूटकर 4,870.9 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह ने एक बार फिर 5,000 अमेरिकी डॉलर का आंकड़ा पार कर गई थी।

त्रिवेदी ने फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति की उम्मीदों के चलते अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने को बिकवाली का कारण बताया।

Tags: चांदी के भाव मेंसोने
Previous Post

बाराबंकी में मशहूर अवसानेश्वर महादेव शिव मंदिर से 25 लाख रुपये की चोरी

Next Post

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आठ घंटे तक फंसे रहने के बाद उद्योगपति ने लिया हेलीकॉप्टर का सहारा

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आठ घंटे तक फंसे रहने के बाद उद्योगपति ने लिया हेलीकॉप्टर का सहारा

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आठ घंटे तक फंसे रहने के बाद उद्योगपति ने लिया हेलीकॉप्टर का सहारा

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group