Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चित्रकूट में फिरौती नहीं मिलने पर व्यापारी के बेटे की हत्या, मुठभेड़ में ढेर हुआ एक अपहरणकर्ता

admin by admin
January 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
चित्रकूट में फिरौती नहीं मिलने पर व्यापारी के बेटे की हत्या, मुठभेड़ में ढेर हुआ एक अपहरणकर्ता

चित्रकूट जिले के बरगढ़ थाना क्षेत्र में अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम नहीं मिलने पर एक व्यापारी के बेटे की हत्या कर दी। वहीं, अपहरण में शामिल एक बदमाश शुक्रवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से मारा गया जबकि दूसरे घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चित्रकूट जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बरगढ़ कस्बे में बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के 13 साल के बेटे आयुष का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने करीब आठ बजे रात में व्हाट्सऐप कॉल से फिरौती की रकम मांगी, जिसके बाद रात करीब नौ बजे पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ पूरी रात खोजबीन की गई और शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बरगढ़ के परानु बाबा के जंगल में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई जिसमें पुलिस की गोली लगने से इरफान और कल्लू नामक दो बदमाश घायल हो गए।

एसपी ने बताया कि घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कल्लू को मृत घोषित कर दिया और इरफान को इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि इरफान की निशानदेही पर उसके ही कमरे से बक्से में बंद आयुष का शव बरामद हुआ है। आयुष के गले में रस्सी बांधने के निशान और सीने में चोट के निशान पाए गए हैं।

एसपी सिंह ने बताया कि घटना से पहले इरफान कपड़ा व्यापारी अशोक केसरवानी के मकान में किराए पर रहता था। अशोक ने 10 दिसंबर को उससे कमरा खाली करवाया था। कल्लू और इरफान प्रयागराज के शंकरगढ़ के रहने वाले हैं और बरगढ़ में बक्सा बनाने का व्यवसाय करते थे। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: चित्रकूट में फिरौती नहीं मिलने
Previous Post

बलरामपुर में डीसीएम और ई-रिक्शा की टक्कर में दो यात्रियों की मौत, तीन अन्य घायल

Next Post

बिजनौर में लिव इन रिलेशनशिप रह रही महिला ने शादी से मना करने पर की प्रेमी की हत्या, गिरफ्तार

Related Posts

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
Next Post
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर में लिव इन रिलेशनशिप रह रही महिला ने शादी से मना करने पर की प्रेमी की हत्या, गिरफ्तार

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group