Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही में हमले में दो पुलिसकर्मी घायल, तीन हमलावर गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 23, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
भदोही में हमले में दो पुलिसकर्मी घायल, तीन हमलावर गिरफ्तार

भदोही जिले में एक अपराधी को जेल में दाखिल करने के बाद लौट रहे दो पुलिसकर्मियों पर अपराधी के रिश्तेदारों और कुछ अन्य लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि इस घटना में घायल दोनों पुलिसकर्मियों में से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल पुलिसकर्मी की तरफ से छह हमलावरों के खिलाफ ज्ञानपुर थाना में मामला दर्ज कर तीन को बृहस्पतिवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी तीन फरार हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को सुरयावा थाना निवासी एक अपराधी राजू उर्फ़ अनवर उर्फ़ शाहज़ादे उर्फ़ डंगर की उप जिला मजिस्ट्रेट अरुण गिरी द्वारा रिमांड स्वीकृत करने पर कांस्टेबल आशीष कुमार और शशिकांत भारती उसे जिला जेल में दाखिल करने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जेल जाते समय बीच रास्ते में राजू के परिजनों और कुछ अन्य लोगों ने राजू को भगाने की नीयत से रोका और मारपीट की। इसके बाद भी कांस्टेबलों ने राजू को जिला जेल में दाखिल कराया।

मांगलिक ने बताया कि रात करीब नौ बजे जेल से वापस लौटने के दौरान दो मोटरसाइकिल से आधा दर्जन हमलावरों ने लखनो तिराहे के पास आशीष कुमार और शशिकांत को रोक कर ईंट और किसी धारदार ची से हमला कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां से आधी रात शशिकांत को नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कांस्टेबल आशीष कुमार की तहरीर पर कल्लू उर्फ़ अनवर, सोनू, जुगनू, भाईजान, धीरज और प्रदीप के खिलाफ ज्ञानपुर सदर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम भाईजान, धीरज और प्रदीप को दुर्गागंज क्षेत्र के चकश्रीदत्तपुर से गिरफ्तार कर लिया गया और फरार तीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Tags: भदोही में हमले में
Previous Post

शेयर बाजार तीन दिनों की गिरावट से उबरा, सेंसेक्स 398 अंक चढ़ा

Next Post

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात युवक का गोलियों से छलनी शव मिला

Related Posts

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
उत्तर प्रदेश

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

July 30, 2026
लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
Next Post
बहराइच में अज्ञात वन्यजीव के हमले में दस माह की बच्ची की मौत

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात युवक का गोलियों से छलनी शव मिला

Recent Posts

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मेरठ जिले में बुधवार को एक युवक ने एक युवती के माथे पर कथित तौर पर गोली मारकर उसे गंभीर...

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group