Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुलंदशहर में हमले में पूर्व विधायक के भतीजे की मौत, मामला दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 6, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
गाजियाबाद में पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या की

बुलंदशहर जिले में कुछ लोगों के हमले में एक पूर्व विधायक के भतीजे की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में चार नामजद और 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मृतक की पहचान पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे सूफियान (43) के रूप में हुई है। वह अपने भाई अकरम के साथ एक बाग की नाप करने गए थे, जहां आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली देहात के नीम खेड़ा गांव में डॉ. मुमताज का करीब 24 बीघे का बाग है और वह उस बाग को बेचना चाह रहे थे। उन्होंने बताया कि बाग खरीदने के लिए सूफियान और अकरम ने भी उनसे बातचीत की थी।

एसएसपी ने बताया कि रविवार देर शाम साढ़े करीब सात बजे कादिर नाम के वकील के साथ दोनों भाई बाग की नाप के लिए गए थे और उसी बीच एक व्यक्ति आया और इन लोगों से बातचीत करने लगा और फिर इन दोनों की उससे कहासुनी होने लगी और उसके पीछे कुछ और लोग आ गए तथा वहां पर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें सूफियान को गंभीर चोटें आईं।

उन्होंने बताया कि घायल सूफियान को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अकरम को भी चोटें आई हैं और उसका इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने कहा कि कादिर को कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Tags: बुलंदशहर में हमले में पूर्व
Previous Post

आगरा में घने कोहरे में आपस में छह वाहनों के टकराने से दो लोगों की मौत, चार अन्य घायल

Next Post

सुलतानपुर में कॉलेज प्राचार्य की हत्या के दोषी का शव फंदे से लटकता मिला

Related Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

August 3, 2026
Next Post
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

सुलतानपुर में कॉलेज प्राचार्य की हत्या के दोषी का शव फंदे से लटकता मिला

Recent Posts

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

लखनऊ के चौक इलाके में सोमवार को एक स्कूल वैन में तोड़-फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने तीन अज्ञात...

बिहार चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता अब भी नहीं खुला

बांकीपुर उपचुनाव : जन सुराज के प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 18,953 मतों से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में सोमवार को जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता...

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के लालगंज इलाके में रानीगंज कैथोला बाजार में दो/तीन अगस्त की दरमियानी रात कार और स्कूटर की टक्कर...

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

मुजफ्फरनगर, कांवड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर से गुजर रही एक गर्भवती महिला ने सोमवार को जिला अस्पताल में जुड़वां बच्चों...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की सतह फिर खराब हुई; दिये गये जांच के आदेश, तीन अभियंताओं पर कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

उन्नाव, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक महीने के भीतर सड़क की सतह खराब...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group