Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में एकतरफा प्यार को लेकर विवाद में युवक की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
January 1, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
लखनऊ में एकतरफा प्यार को लेकर विवाद में युवक की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ में एकतरफा प्यार को लेकर हुए विवाद में पिछले दिनों 21 वर्षीय एक युवक की हत्या के मामले में दो पेशेवर कसाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेल में बताया कि यह घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में हुई और शव की पहचान होने के कुछ ही घंटों के भीतर मामला सुलझा लिया गया। मृतक की पहचान अल्मास के रूप में की गयी।

अग्रवाल ने बताया कि मोहनलालगंज पुलिस और सर्विलांस प्रकोष्ठ (दक्षिण क्षेत्र) की एक संयुक्त टीम ने गणेश खेड़ा इलाके से तीनों आरोपियों रमजान, अरमान और सूरज को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी की छड़ी, मृतक का मोबाइल फोन और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की।

पुलिस ने बताया कि रमजान और अरमान कसाई का काम करते हैं जबकि तीसरा आरोपी सूरज फोटोग्राफर है।

अग्रवाल ने बताया कि मऊ गांव के जेल रोड निवासी रावी मोहम्मद नामक व्यक्ति ने 30 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका बेटा अल्मास (21) लापता हो गया है। अल्मास 29 दिसंबर को शाम करीब साढ़े सात बजे घर से खुजौली जाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा।

उन्होंने बताया कि लापता व्यक्ति की रिपोर्ट दर्ज की गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया। उसी दिन बाद में पुलिस को बड़ी नहर के पास एक खेत में एक शव मिलने की सूचना मिली। मृतक की पहचान अल्मास के रूप में हुई, जिसके बाद उसके पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान, पुलिस ने खुजोली-मऊ मार्ग और आसपास के रास्तों पर लगे लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और बड़े पैमाने पर लोगों से पूछताछ की। जुटाए गए सुबूतों के आधार पर 31 दिसंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

अग्रवाल ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी मृतक के पड़ोसी थे। मुख्य आरोपी रमजान कथित तौर पर अल्मास की भतीजी से एकतरफा प्यार करता था, जिसकी वजह से पहले भी उसके और अल्मास के बीच झगड़े और मारपीट हुई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना से कुछ दिन पहले अल्मास ने अपनी भतीजी और बहनों के साथ मिलकर कथित तौर पर रमजान पर हमला किया था। इसी बात का बदला लेने के लिए रमजान ने अपने साथियों के साथ मिलकर अल्मास को मारने की साजिश रची।

पुलिस के मुताबिक 29 दिसंबर की शाम को तीनों आरोपी एक दुकान पर बैठे थे तभी अरमान ने अल्मास को फ़ोन करके वहां बुलाया। फिर वे उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर अलग-अलग जगहों पर ले गए और फिर मऊ बड़ी नहर के किनारे एक सुनसान जगह पर पहुंचे, जहां उन्होंने कथित तौर पर लकड़ी की छड़ी से उसके सिर और चेहरे पर बार-बार प्रहार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उन्होंने शव को वहीं पास में फेंक दिया। अग्रवाल ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Tags: लखनऊ में एकतरफा प्यार को
Previous Post

भदोही में करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी के गिरोह का खुलासा, दो लोग गिरफ्तार

Next Post

कुशीनगर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post
मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

कुशीनगर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group