Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

श्रीहरिकोटा में इसरो के ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ मिशन के लिए उल्टी गिनती शुरू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
December 23, 2025
in देश
0

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश), भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि अमेरिका के एक नए पीढ़ी के संचार उपग्रह को ले जाने वाले एलवीएम-एम6 रॉकेट के प्रक्षेपण के लिए 24 घंटे की उल्टी गिनती मंगलवार को यहां शुरू हो गयी।

एक समर्पित वाणिज्यिक मिशन के तहत इसरो बुधवार को सुबह 8.54 बजे इस अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण पैड से भारी सामान को ले जाने वाले अपने प्रक्षेपण यान एलवीएम3-एम6 के जरिए ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ का प्रक्षेपण करेगा।

बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि 6,100 किलोग्राम वजनी यह संचार उपग्रह एलवीएम3 के प्रक्षेपण इतिहास में पृथ्वी की निम्न कक्षा (एलईओ) में स्थापित किया जाने वाला अब तक सबसे भारी पेलोड होगा।

इससे पहले सबसे भारी पेलोड एलवीएम3-एम5 संचार उपग्रह-03 था, जिसका वजन करीब 4,400 किलोग्राम था और जिसे इसरो ने दो नवंबर को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया था।

बुधवार का यह मिशन ‘न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड’ (एनएसआईएल) और अमेरिका स्थित एएसटी स्पेसमोबाइल के बीच हुए वाणिज्यिक समझौते के तहत संचालित किया जा रहा है। एनएसआईएल, इसरो की वाणिज्यिक इकाई है।

यह ऐतिहासिक मिशन अगली पीढ़ी का ऐसा संचार उपग्रह स्थापित करेगा, जिसे दुनिया भर में सीधे स्मार्टफोन को उच्च गति वाली सेल्युलर ब्रॉडबैंड सेवा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

प्रक्षेपण से पहले इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने 23 दिसंबर को तिरुमला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, 43.5 मीटर ऊंचा एमवीएम3 तीन चरणों वाला रॉकेट है, जिसमें क्रायोजेनिक इंजन लगा है। इसे इसरो के ‘लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम्स सेंटर’ ने विकसित किया है।

प्रक्षेपण के लिए आवश्यक अत्यधिक थ्रस्ट प्रदान करने के लिए इस प्रक्षेपण यान में दो एस200 ठोस रॉकेट बूस्टर लगाए गए हैं, जिन्हें विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने विकसित किया है। प्रक्षेपण के लगभग 15 मिनट बाद ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह के रॉकेट से अलग होने की उम्मीद है।

ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन का उद्देश्य उपग्रह के जरिए सीधे मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। यह नेटवर्क दुनिया में कहीं भी, कभी भी, सभी के लिए 4जी और 5जी वॉयस-वीडियो कॉल, संदेश, स्ट्रीमिंग और डेटा सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

एएसटी स्पेसमोबाइल ने सितंबर 2024 में ब्लूबर्ड-1 से 5 तक पांच उपग्रह प्रक्षेपित किए थे, जो अमेरिका और कुछ अन्य देशों में निरंतर इंटरनेट कवरेज प्रदान कर रहे हैं। कंपनी ने अपने नेटवर्क को मजबूत करने के लिए ऐसे और उपग्रह प्रक्षेपित करने की योजना बनाई है और दुनिया भर के 50 से अधिक मोबाइल ऑपरेटरों के साथ साझेदारी की है।

Tags: श्रीहरिकोटा में इसरो के
Previous Post

प्रयागराज में आभूषण कारोबारी को मारी गोली, गहनों से भरा बैग लूटा

Next Post

नोएडा: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 81.80 लाख रुपए की ठगी

Related Posts

देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
Next Post

नोएडा: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 81.80 लाख रुपए की ठगी

Recent Posts

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

पणजी, तहलका’ पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में सुनायी गयी 10 साल...

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group