अयोध्या, रूदौली कोतवाली क्षेत्र में चोरी करते हुए चोर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।
रूदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के भेलसर टिकैतनगर मार्ग पर मीनापुर फगौली स्थित धर्मकांटा पर खड़ा ट्राला व ट्रैक्टर की पटिया और रस्सा गुल्ला बेखौफ चोर चुरा के फरार हो गए।
पीड़ित सोनू ने बताया कि जब 14 की सुबह करीब आठ बजे लेबर आए तब मैंने लेबर से कहा कि आप लोग ट्रैक्टर ट्राला लेकर काम पर जाओ जब लेबर ट्राला ट्रेक्टर लेने गए तो देखा कि ट्राला गायब है। तब मैंने जाकर सीसीटीवी कैमरा चेक किया तब उसमें देखा कि बेखौफ चोर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए साफ दिखाई पड़ रहा है।
सोनू ने बताया कि सीसीटीवी में साफ दिखाई पड़ रहा है कि चोर पहले अकेला आया जो हाथ मे ईंटा लिए दिखाई दे रहा है, उसके कुछ देर के बाद अपने दूसरे साथी के साथ ट्रैक्टर लेकर आया है, उसी में ट्राला को बांधकर चुराकर फरार हो गया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सोनू ने चोरी की घटना की रूदौली कोतवाली में लिखित तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।वहीं रूदौली पुलिस ने चोरी की घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।




